अगर आपको पढ़ने में मन लगाना है तो अपनाए यह डॉ. अब्दुल कलाम का तरीका


यह बात किसी से छुपी नहीं है कि पढ़ाई हमारे जीवन में सबसे ज्यादा जरूरी है। बिना अच्छी पढ़ाई के न ही हम जीवन में कोई तरक्की पा सकते हैं और न ही अपना समाज में कोई स्थान बना सकते हैं। इसीलिए लोग पढ़ाई करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग जब पढ़ाई करने के लिए बैठते हैं तो थोड़ी ही देर में ऊब जाते हैं और कहते है कि बहुत हुआ अब कल पढ़ेंगे। पढ़ाई को टालने के कारण वह अपना ही नुकसान कर रहे होते हैं।

 ये बात बहुत लोग जानते भी हैं लेकिन वह न चाहते हुए भी ऐसा कर बैठते हैं। ऐसे में क्या तरीका अपनाया जाए जिसके चलते आपका पढ़ाई से ध्यान न भटके। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से इस संबंध में कुछ तरीके बताएं हैं। कौन हैं ये तरीके, आइए नजर डालते हैं।
– डॉ. कलाम के मुताबिक जब हम पढ़ाई करते हैं तो अपना ध्यान परिणाम पर न लगाएं बल्कि इस पर लगाएं कि आपने कितना ज्ञान अर्जित किया और चीजों को कितना सीखा। क्योंकि जैसे ही चीजों को हम जानते हैं तो हमें उन्हें और जानने की चाह बढ़ती है और सफलता आसपास मंडराने लगती है। ऐसे में अपने मन को तृप्त करो और चीजों को लगातार सीखो।
 – हमेशा अपनी नाकारात्मक चीजों को अपने सामने रखो, उन्हें छुपाओ नहीं और उनमें सुधार करने की कोशिश करो।
 – हमेशा दूसरों की मदद करो, उन्होंने भी दूसरों की मदद की है। उससे आपको भीतर से शक्ति मिलती है।
– शिक्षा अमूल्य है, बिना शिक्षा के इंसान का कोई मूल्य नहीं है।
– अपनी शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित करो, इससे आप अपने आपको उसके हिसाब से ढाल पाओगे और सफलता की ओर बढ़ते चले जाओगे।

maalaxmi