खुजली को दूर करने के उपाय

आज के समय में बहुत से लोगों को खुजली की समस्या होती है। खुजली होने पर लोग बार-बार अपने हाथों से प्रभावित स्थान को खुजलाते रहते हैं। यह एक ऐसी समस्या है जिसका अगर सही समय पर इलाज ना करवाया जाए तो इससे इंफेक्शन होने का भी डर रहता है। खुजली एक ऐसी बीमारी है जो छूने से और फैलता है।

यदि घर में किसी को भी खुजली हो जाए तो एक दूसरे का सामान भूल कर भी नहीं इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन आज हम आपको कुछ एक ऐसा आसान सा उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप आसानी से समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

इससे छुटकारा पाने के लिए आपको इन चीजों की आवश्यकता होगी नारियल का तेल नीम का तेल और कपूर। यह एक ऐसी सामग्री है जो लगभग हर घरों में पाया जाता है। इसका प्रयोग करने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच नारियल का तेल, एक चम्मच नीम का तेल और दो कपूर के टुकड़े डाल दें। अब इसे अच्छे से मिलाएं और अपने खुजली वाले स्थान पर लगा ले। दिन में दो बार इसका प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में आप खुजली की समस्या से जड़ से छुटकारा पा सकते हैं।

maalaxmi