ताम्बे के बर्तन में भूलकर भी ना पीये ये चीजे, जहर समान होती है

ताम्बे के बर्तन में भूलकर भी ना पीये ये चीजे, जहर समान होती है
ताम्बे के बर्तनो में खान पान को स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है | सुबह के समय खाली पेट ताम्बे के बर्तन में रखा पानी पीने से बड़ा लाभ होता है | सदियों से हमारे देश में ताम्बे के बर्तनो में खान पान होता रहा है |
ताम्बे के बर्तनो में भोजन से होने वाले लाभ की वैज्ञानिक भी पुष्टि कर चुके है | लेकिन कुछ ऐसे पेय पदार्थ भी है, जिन्हे भूलकर भी ताम्बे के बर्तन में रखकर नहीं पीना चाहिए |
छाछ
 
 
छाछ को कभी ताम्बे के बर्तन में नहीं पीना चाहिए | दरअसल छाछ में लैक्टिक अम्ल पाया जाता है | जो ताम्बे के साथ मिलने पर अम्लीय क्रिया करता है | इससे ताम्बा छाछ में घुलने लगता है, जो कि हमारे लिए घटक होता है | इससे फ़ूड पोइज़निंग का खतरा होता है |
नीम्बू पानी
 
 
ताम्बे के बर्तन में कभी भी निम्बू पानी या कोई भी अन्य खट्टे जूस ना पिए | इसमें सिट्रिक एसिड पाया जाता है | जो कि ताम्बे के साथ क्रिया करता है | इससे ताम्बा घुलकर नीम्बू पानी में मिलने लगता है | इससे उल्टी, दस्त जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है |
खट्टे फल / जूस
 
 
कभी भी खट्टे फल और इन फलों से बने जूस का सेवन ताम्बे के बर्तनो में ना करे | क्योंकि इन सभी खट्टे फलों में सिट्रिक एसिड पाया जाता है, जो कि ताम्बे से क्रिया कर पेय पदार्थ में घुल जाता है |

maalaxmi