दिल्ली विधानसभा का सुरक्षा घेरा टूटा, लोगो ने कर दिया ये काम

[ad_1]

दिल्ली विधानसभा के छठी विधानसभा के आखिरी सत्र के अंतिम दिन सुरक्षा घेरा तोड़कर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदर्शनकारी परिसर में घुस गए और दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाये प्रदर्शनकारियों ने ‘केजरीवाल हाय-हाय’, ‘मुझे चाहिए साफ पानी’ के नारे लगाए।

प्रदर्शनकारी हाथ में मुझे चाहिए साफ पानी के नारे लिखे हुए होर्डिंग लिए हुए थे। इसमें महिला कार्यकर्ता आगे थीं। जबकि मुख्य गेट पर उस वक्त महिला सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थी। इसी बीच प्रदर्शनकारी महिलाएं गेट को धक्का देते हुए अंदर घुस गईं।उनके पीछे-पीछे पुरूष प्रदर्शनकारी भी अंदर घुस गए। परिसर का सुरक्षा घेरा टूटने से सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में महिला सुरक्षाकर्मी दौड़ते हुए प्रदर्शनकारियों के सामने आईं और घेरा बनाकर रोका।

करीब बीस मिनट की मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मी प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाल सके। उधर, सदन शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए विपक्ष की किसी मांग को सुनने से इंकार कर दिया। साथ ही हंगामा करने पर नेता प्रतिपक्ष को मार्शल की मदद से सदन से बाहर निकलवा दिया। इस पर एतराज जताते हुए विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया। इससे पहले करीब 1.45 बजे भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता परिसर के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे।

maalaxmi