अचानक ब्रेक लगाते समय क्यों फिसलते है वाहन?

जब कोई वाहन सड़क पर चलता है तो उसके पहिए और सड़क के बीच घर्षण उत्पन्न होता है और वह आगे की ओर बढ़ता है, यदि घर्षण ना हो तो वाहन के पहिए सड़क पर नहीं बढ़ पाएंगे वहीं पर फिसलते रहेंगे। जब हम ब्रेक लगाते हैं तो यही घर्षण वाहन को रोकने में मदद करता है लेकिन अगर ब्रेक एक साथ दबा दें तो वाहन फिसल जाता है।

ऐसा इसलिए होता है कि न्यूटन के पहले नियम के अनुसार “कोई वस्तु गतिशील अवस्था में है तो वह उसी में रहने का प्रयास करती हैं कोई स्थिर अवस्था में है तो वह स्थिर रहने का  प्रयास करती है” इसीलिए जब गतिशील वाहन पर एक साथ ब्रेक लगाते हैं तो वाहन के पहिए एक साथ रुक जाते हैं और घर्षण नहीं लग पाता।
जबकि इसके विपरीत यदि हम एक साथ ब्रेक ने लगा कर ब्रेक को धीरे से दबा के चले जाएं तो पहियों और सड़क के बीच घर्षण उत्पन्न होने के लिए समय मिल जाता है और वाहन रुक जाता है। इसी कारणवश एक साथ ब्रेक लगाने पर वाहन फिसल कर असंतुलित हो जाता है और दुर्घटना हो सकती है इससे बचने के लिए धीरे से ब्रेक को दबाते चले जाएं और वाहन जल्दी रुक जाएगा।

maalaxmi