अब बिना दवाई के ही दूर होगा आपके जोड़ों का दर्द, अपनाइए ये आसान तरीके

आजकल अधिकतर लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या की शिकायत है। दोस्तों वैसे तो जोड़ों के दर्द की समस्या एक उम्र के बाद सामने आती है पर आजकल हमारी खराब जीवनशैली के कारण ये समस्या युवाओं में भी देखने को मिल रही है। इसलिए आज हम आपके लिए लाये हैं ऐसे उपाय जिनसे आप इस समस्या से बच सकते हैं। दोस्तों अगर आप चाहते हैं कि ये समस्या आपको ना हो तो आज से ही अपने आहार में इन चीज़ों को अनिवार्य रूप से शामिल करें।


तो आइये जानते हैं ये आहार विस्तार से –

लहसुन – दोस्तों लहसुन के सेवन से जोड़ों के दर्द में बहुत ही आराम मिलता है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि प्याज और लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द में फायदेमंद होते हैं। इनके नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द की शिकायत होने का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है।

विटामिन ई – दोस्तों आपको बता दें विटामिन ई जोड़ों के दर्द के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। खासतौर पर बादाम में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड जोड़ों के दर्द को दूर करने में बहुत लाभदायक होता है।

पपीता – पपीते में बहुत मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी न केवल हमारे इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है बल्कि ये जोड़ो के दर्द को कम करने के लिए भी बेहद जरुरी है।

ब्रोकली – दोस्तों आपको बता दे ब्रोकली खाने से गठिया व जोड़ों के दर्द में बहुत लाभ होता है। ब्रोकली में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जो जोड़ों की सेहत को लम्बे समय तक बरकरार रखते हैं।

व्यायाम – दोस्तों प्रतिदिन व्यायाम करने से भी इस समस्या में आराम मिलता है। साथ ही मोटापे को नियंत्रित रखना भी जोड़ों के दर्द में राहत पाने के लिए बेहद आवश्यक है।

maalaxmi