घर में जला दीपक कर सकता है बड़ी परेशानियों का हल

घर में पूजा पाठ करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, इस परंपरा के अनुसार कुछ नियम भी बनाये गये हैं, जिसका पालन करने से चमत्कारिक लाभ मिलता है, लेकिन आजकल समय के अभाव की वजह से पूजा पाठ के लिए लोग ज्यादा टाइम नहीं दे पाते हैं, इतना ही नहीं कुछ लोगों को तो इसके नियम नहीं पता, जिसकी वजह से लाभ से वंचित रह जाते हैं। आज हम आपको घर में दीपक कैसे जलाना चाहिए, इससे रूबरू कराने जा रहे हैं।

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं के पूजन का अलग ही महत्व हैं। बता दें कि पूजा के बाद आरती करना तो सबसे ज्यादा फलदायी होता है। बिना आरती के तो पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में आरती के महत्व को समझते हुए दीपक तैयार करने के लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपको पूजा का पूरा का पूरा फल मिलें।

पूजा में कभी भी खंडित दीपक नहीं जलाना चाहिए, वरना आपको फल की जगह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।Image result for घर में दीपक

पूजा के दौरान दीपक किसी भी हालत में नहीं बुझना चाहिए, ऐसा होने पर पूजा अधूरी तो रहती ही है, साथ ही में भगवान नाराज हो जाते हैं।

पूजा में घी का दीपक अपने बाएं हाथ की तरफ जलाएं तो तेल का दीपक दाएं तरफ की जलाना चाहिए, ऐसा करने से आपको पूरा फल मिलेगा।

अगर आप घी का दीपक जला रहे हैं तो सिर्फ रूई की सफेद बत्ती का ही यूज करें और अगर आप तेल का दीपक जला रहे हैं तो आपको लाल धागे की बत्ती जलानी चाहिए।Image result for घर में दीपक

दीपक को हमेशा भगवान की मूर्ति या प्रतिमा के ठीक सामने ही जलाना चाहिए, कभी कभी हम इधर उधर रख देते हैं, जोकि सही तरीका नहीं है, ऐसा करने से भगवान क्रोधित हो सकते हैं।

maalaxmi