मनी प्लांट लगाते समय इन चीजों का रखें ध्यान नहीं तो हो सकता है सबसे बड़ा नुकसान

मनी प्लांट, जिसके लिए कहा जाता है कि इस पौधे को घर में या ऑफिस में रखने से व्यक्ति को पैसों की कमी नहीं होती। इसी वजह से अधिकतर लोग इसे अपने घर में भी लगाते हैं। इसके बावजूद बहुत ही कम लोग होते हैं, जिन्हें इससे फायदा मिल पाता है।

आप जानते हैं ऐसा क्यों इसके पीछे सबसे बड़ा कारण पौधे का सही तरह से न लगा पाना होता है। साथ ही पौधे की बेल का हर जगह बढ़ना होता है। जानिए मनी प्लांट को लगाने का सही तरीका.

मनी प्लांट को हमेशा अग्निकोण में ही लगाएं। ईशान कोण और उत्तर पूर्व कोण में लगाने से धन की हान‌ि होती है। यही नहीं पति पत्नी के बीच झगड़े भी होते हैं।

ईशान कोण का प्रतिनिधित्व देव गुरु बृहस्पति करते हैं। वहीं गणेश जी को दक्षिण दिशा के देवता और शुक्र ग्रह को इस दिशा का प्रतिनिधि माना गया है। देव गुरु और शुक्र के बीच शत्रुता मानी जाती है। इसीलिए इस प्लांट को अग्निकोण में ही लगाना चाहिए।

मनी प्लांट को डोर से बांधकर हमेशा ऊपर की तरह लेकर जाएं। कभी भी नीचे जमीन पर या नीचे की लटकने न दें। हरा रंग बुध का कारक होता है। इसीलिए अगर आप इस पौधे को बुधवार के दिन लगाते हैं तो अधिक लाभदायक होगा।

अगर आपके घर का मनी प्लांट मुरझा गया है तो उसे तुरंत ही बदल दें। उसमें आ रही है सफेद पत्तियों को भी काट दें। पौधे को लगाते समय ध्यान रखें कि ये आपकी बाउंड्री वॉल के अंदर ही हो।

maalaxmi