35 से 40 की उम्र के बाद बिल्कुल बंद कर दें इन चीजों का सेवन

[ad_1]

1) मीठी चीजों का सेवन-

35 साल की उम्र के बाद मीठी चीजों या फिर चीनी का सेवन बेहद कम कर देना चाहिए। मिठाइयाँ, चॉकलेट, कोल्डड्रिंक्स इनका सेवन लगभग न के बराबर ही करना चाहिए। और अगर आप चाय का भी सेवन करते हैं। तो बिल्कुल कम मात्रा में या फिर गुड़ डालकर चाय का सेवन करें। इससे मोटापा और हड्डियाँ कमजोर होने के अलावा डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।

2) चाय या कॉफ़ी- 

चाय या कॉफ़ी में कैफीन होता है। ज्यादा चाय पीने से हाई ब्लडप्रेशर, माइग्रेन, सिरदर्द, अपच, कब्ज आदि समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए दिन में 1 या 2 कप ही चाय पियें, इससे ज्यादा नही।

3) मैदे से बनी हुई तली चीजें- 

35 की उम्र के बाद मैदे से बनी चीजें कम से कम खाना चाहिए। आजकल बाजार में मिलने वाले ज्यादातर फूड्स मैदे से बना होता है और इन्हें तलकर बनाया जाता है। जो पेट और दिल की बीमारियों को बढ़ावा देता है।



4) गेंहू का आटा- 

हमारे देश में सभी घरों में सबसे ज्यादा गेंहू के आटे का इस्तेमाल होता है। लेकिन 35 की उम्र के बाद सिर्फ गेंहू का आटा नही खाना चाहिए। बल्कि इसमें मोटे अनाज जैसे मक्का, रागी, बाजरा, चना, इसबगोल आदि को मिलाकर मिक्स आटा तैयार कर लें। और इनसे बनी रोटियों का सेवन करें।

maalaxmi