इतने सारे फायदे होते है गर्म खाना खाने से

आज के समय में हमारे खाने का तौर तरीका बहुत बदल गया है और और ना ही खाने का समय निश्चित होता है और ना आहार | जल्दी में में कई बार हम गर्म खाना नहीं खाते और जो भी जैसा भी मिल जाता खाकर चले जाते है लेकिन इससे आपको बहुत नुकसान होता है जिसका आपको अंदाजा नहीं है | कई बार लोग लोग ओवन में भी खाना गर्म करते है और खा लेते है लेकिन हम बने हुए गर्म खाने की बात कर रहे है ना की ओवन में गर्म हुए खाने के | ओवन में गर्म हुआ खाना भी नुकसादायक होता है | गर्म खाना खाने के फायदे –

गर्म खाने की सबसे बड़ी वजह है स्वाद और खाना जितना स्वादिष्ट होगा आप उसे उतना ही चाव से और अधिक मात्रा में खा पायेगे | गर्म खाना खाने के सबसे बड़े फायदों में से है एक स्वाद | जब आप ठंडा खाना खाते है तो हर एक चीज का स्वाद एक जैसा आता है और आपको किसी भी चीज जैसे की दाल सब्जी का अलग अलग स्वाद महसूस नहीं होता इसीलिए हमेशा खाना गर्म खाना चाहिए |

हमारे वेद पुरानो में कहा गया है की खाना गर्म खाने से वो हमारे शरीर को लगता है और गर्म खाने में सभी पोषक तत्व एक्टिव होते है जिससे उनका संचार शरीर में सही तरीके से होता है | एक गर्म खाना खाने वाले इन्सान और ठंडा खाना खाने वाले इंसान के स्वास्थ की अगर आप तुलना करेगे तो आपको ये समझ जाएगा की गर्म खाना खाने वाला इंसान अधिक स्वस्थ और फिट रहता है |

आज के समय में लगभग लोगो को पाचन की समस्या है जिसकी वजह है की वो खाना सही तरीके से नहीं खाते और ठंडा खाते है | आप अक्सर देखते होगे की अगर आपका पाचन कमजोर है तो आपको डॉक्टर उबला हुआ गर्म खाना खाने की सलाह देते है जिसकी वजह है की वो आसानी से पाच जाता है और पचने के बाद शरीर में सही तरीके से घुलनशील होता है | इसीलिए अगर आपको पाचन से समबन्धित समस्या है तो आप हमेशा गर्म खाना चबा चबा कर खाएं |

गर्म खाने में शुद्धता रहती है यानी की जब खाना गर्म रहता है तो उसमे किसी तरह के वैक्टीरिया और अन्य हानिकारक जीवाणु जमा नहीं होते जिससे हमारे को कोई नुकसान नहीं पहुचता और उलटी दस्त जैसी शिकायते नहीं होती और हम स्वस्थ रहते है | अक्सर आप देखते होगे की जब खाना ठंडा हो जाता है तो वो कुछ कड़ा हो जाता है जिसके लिए आपको अधिक जोर लगाना पड़ता है और वो शुद्ध भी नहीं होता है | इसीलिए हमेशा गर्म खाना खाने का प्रयास करे |

कुछ लोग होते है जो की ओवन में खाना गर्म करते है और खा लेते है जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए | ओवन में गर्म किया हुया खाना ठन्डे खाने भी अधिक नुकसादायक होता है | इसीलिए हमेशा बना हुआ हल्का गर्म खाना खाएं |

maalaxmi