इन पौधों को घर में लगाने से रहती है सुख शांति

दुनिया में ऐसा कौन है जो सुख शांति नहीं चाहता, जो धन की प्राप्ति नहीं चाहता, जो अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ना चाहता। इसलिए आज हम आपको धन प्राप्ति व सुख शांति के कुछ ऐसे मंत्र बताने जा रहे हैं जिससे आपकी बंद किस्मत खुल जाएगी।
भारतीय संस्कृति में वृक्षों का अपना महत्वपूर्ण स्थान रहा है। आयुर्वेद के जनक महर्षि चरक ने भी वातावरण की शुद्धता के लिए विशेष वृक्षों का महत्व बताया है
तुलसी का पौधा, अक्सर आपने तुलसी के पौधे के कई फायदे सुने होंगे। सबसे पहला फायदा आपने खासी के बारे मे सुना होगा ठीक वैसे ही तुलसी का पौघा घर मे लगाने से घर मे सुख समृद्धि आती है।
ये तो आप सभी जानते होंगे कि बेल पत्र भगवान शिव को कितना पसंद है, ऐसा माना जाता है कि बेल पत्र के पेड़ पर भगवान शिव स्वयं वास करते हैं।
शमी के पौधे को अक्सर आपने पार्क में लगे देखा होगा, पुरानो में इस पेड़ का सम्बन्ध शनि से माना गया है, इसलिए लोग इस पेड़ को घर में लगाने से डरते है। जानकारी के लिए बता दें कि इस पेड़ को घर के बाहर मुख्य द्वार के बाई और लगाया जाता है।
बांस के पेड़ को लेकर ऐसी मान्यताएं हैं कि इस पेड़ को घर में लगाने से घर में सुख समृद्धि और तरक्की होती है। आप कभी भी धन और यश के लिए इस पौधे को घर में रख सकतें है।

maalaxmi