इन शहरों का नाम बदलेगी योगी सरकार! आगरा भी है शामिल..
हाल ही में जारी एक रिर्पोट के मुताबिक योगी सरकार अब आगरा जिले के नाम बदलने की तैयारी कर रही है। अब आगरा का नाम बदलकर अग्रवन किया जाएगा। इस मामले में जिले के अम्बेडकर विश्वविद्यालय से नाम बदलने के प्रस्ताव पर साक्ष्य मांगे गए है | अब इस पर विश्वविद्यालय का इतिहास विभाग में मंथन जारी है।
इसपर इतिहास के जानकारों का कहना है कि पुराने समय में आगरा का नाम अग्रवन हुआ करता था। महाभारत के समय पूर्व आगरा को अग्रवन या अग्रबाण के नाम से जाना जाता था | शासन अब ये साक्ष्य तलाशने की कोशिश कर रहा है कि अग्रवन का नाम आगरा किन परिस्थितियों में किया गया।
आपको बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया है। इसके अलावा मुगलसराय स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपध्याय जंक्शन किया गया है।