उन्नाव केस पोस्टमार्टम खत्म डॉक्टर ने पीड़िता का शव देख कहा…
[ad_1]
अस्पताल में चल रहा पीड़िता का पोस्टमार्टम खत्म हो गया है। करीब एक घंटे तक चले इस पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसे फॉरेंसिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. वाही के नेतृत्व में किया गया। अब पीड़िता का शव उन्नाव ले जाने की तैयारी हो रही है।
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। इसे लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। इसी के तहत कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ से उन्नाव के लिए रवाना हो गई हैं, जहां वह पीड़ित परिवार से मिलेंगी। वह किसी भी समय उन्नाव पहुंच सकती हैं।
डॉक्टर ने कहा- वेंटीलेटर पर हरकत हुई और फिर…
सफदरजंग अस्पताल में बर्न और प्लास्टिक विभाग के एचओडी डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे वेंटीलेटर पर हरकत हुई और पीड़िता का ब्लड प्रेशर गिरने लगा। डॉक्टरों ने एक साथ दवाओं की डोज शुरू की, साथ ही उसके हाथ पैरों को मलना शुरू किया।
इससे रात 9.25 बजे ब्लड प्रेशर थोड़ा ठीक हुआ, लेकिन 11.10 पर फिर से हालत बिगड़ी, आनन फानन में डॉक्टरों की टीम ने उसे दो इंजेक्शन दिए लेकिन 11.30 पर कार्डियक अटैक आने से उसकी धड़कनों की गति कम होने लगी और ब्लड प्रेशर भी कम होता गया। इसके बाद 11.40 मिनट पर पीड़िता को मृत घोषित कर दिया गया।
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार की रात 11.40 बजे सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। 44 घंटे तक जिंदगी की जंग लड़ने वाली पीड़िता अपने आखिरी समय में भी आरोपियों को सजा दिलाने की ही बात करती रही। आज सुबह 10 बजे उसका पोस्टमार्टम होगा।