उन्नाव रेप केस में हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए
[ad_1]
हैदराबाद में डॉक्टर बिटिया के साथ हुई दरिंदगी के बाद उन्नाव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुई हैवानियत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से लोगों के दिलों में गुस्सा फूट रहा है। पेट्रोल डालकर दुष्कर्म पीड़िता को जलाने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं 90 प्रतिशत से अधिक जल चुकी दुष्कर्म पीड़िता का दिल्ली में इलाज चल रहा है।
इसी बीच इस घटना पर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिसने सभी को हैरान कर के रख दिया है। आरोपी शिवम ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। रायबरेली में दो महीने तक उसे अपने साथ रखा। फिर युवती को गांव में छोड़ गया। पहले तो आरोपी और पीड़िता का परिवार दोनों की शादी को राजी था। बाद में शिवम का परिवार मुकर गया। शिवम और उसके घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया।
यह बात ग्रामीणों ने पुलिस को बताई। बताया कि पीड़ित युवती लगातार शिवम पर शादी का दबाव बना रही थी। जब शिवम किसी तरह से शादी के लिए तैयार नहीं हुआ, तो पीड़िता ने शिवम और उसके दोस्त शुभम के खिलाफ रायबरेली के लालगंज और उन्नाव के बिहार थाने में सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के दबाव में छह महीने बाद शिवम को कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा था।