एलोवेरा का जूस पीने के होते हैं ये फायदे

आयुर्वेद की खोज भारत के पौराणिक ऋषि मुनियों ने की थी| आयुर्वेद के अनुसार संसार में हर बीमारी का इलाज जड़ी-बूटियों में छिपा हुआ है| आज हम आपको एक ऐसी ही जड़ी बूटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आयुर्वेद के अनुसार मनुष्य के लिए अमृत माना जाता है| आयुर्वेद में एलोवेरा का उपयोग कई सालों से किया जा रहा है| यहां तक की एलोपैथिक दवाइयों में भी एलोवेरा का उपयोग किया जाता है|
एलोवेरा जूस पीने के फायदे:-
आयुर्वेद के अनुसार एलोवेरा को बहुत मनुष्य के लिए बहुत लाभदायक और गुणकारी माना गया है| सुबह सवेरे खाली पेट एलोवेरा का जूस पीने से हमारी कई सेहत संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं| आयुर्वेद के अनुसार सुबह सुबह खाली पेट एलोवेरा का जूस पीने से आपको ये फायदे होंगे:-
एलोवेरा का जूस रक्त को शुद्ध करता है जिससे आपका फेस भी साफ और खूबसूरत दिखाई पड़ता है और इसकी सेवन से आपके फेस पर एक गजब का निखार आ जाता है|
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, जिंक, पोटेशियम, कोपर, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और यह पोषक तत्व कई प्रकार की बीमारियों को हमारे शरीर से दूर रखते हैं|
हमारे आसपास का वातावरण दिन-प्रतिदिन दूषित होता जा रहा है| ऐसे में एलोवेरा जूस का सेवन आपके शरीर को प्रदूषण से होने वाली बीमारियों जैसे खांसी, जुकाम और अस्थमा आदि से बचाता है और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है|
कई बार अगर शरीर का कोई अंग जल जाता है तो ऐसे में एलोवेरा जूस को उस जले हुए भाग पर लगाने पर उस अंग पर होने वाली जलन से हमें काफी हद तक छुटकारा मिलता है|

maalaxmi