कटहल खाना आमतौर पे सबको पसंद नहीं होता क्योकि इसे बनाना आसान नहीं होता | यह एक मसालेदार सब्जी है जो किसी के भी मुंह में पानी ला सकती है | ये दुनिया के सबसे बड़े फलों में से एक है | कटहल का इस्तेमाल न केवल सब्जी बनाने में बल्कि अचार, पकौड़े और कोफ्ता बनाने में भी किया जाता है | पका कटहल भी काफी पसंद किया जाता हैं | आइये जानते है कटहल खाने के फायदे |
हड्डियों के लिए
हड्डियों के लिये भी यह फल बहुत अच्छा होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम हड्डी में मजबूती लाता है तथा भविष्य में ऑस्टियोपुरोसिस की समस्या से निजात दिलाता है। अगर आपके शरीर में दर्द होता है और आपको अपनी हड्डियाँ कमजोर समझ में आती है तो रोजाना आपको कटहल की सब्जी या आचार का सेवन करना चाहिए जिससे आपको जल्दी आराम मिलेगा |
बबासीर में
बबासीर एक गंभीर समस्या है जिसमे हमे बहुत कष्ट होता है और उठने बैठने में दर्द होता है | कटहल बबासीर का सबसे बढ़िया इलाज है और इसके सेवन से बबासीर की समस्या और इसमें होने वाला दर्द भी दूर होता है | आप कटहल की सब्जी और इसके आचार का सेवन करे जिससे आपको जल्दी और बेहतर परिणाम मिलेगे |
हारमोन बैलेंस
डॉक्टर्स कहते है की हमें अधिकांशतः समस्या इसीलिए होती है की हमारे शरीर में हारमोनल बैलेंस नहीं होता और मौजूदा हारमोंस का उतार चढाव चलता रहता है | अगर आपके शरीर में ऐसी समस्या है तो आप कटहल का सेवन कीजिए जिससे शरीर में हारमोन बैलेंस होगा और आपको आराम मिलेगा |
पाचन क्रिया
रेशेदार फल और सब्जी हमारे पाचन और पेट सम्बन्धी समस्यायों के लिए बहुत फायदेमंद होते है और ये उन्ही में से एक है | इसके सेवन से पाचन सम्बंधित समस्या नहीं होती है और कब्ज एसिडिटी भी दूर रहती है |
एनीमिया
अगर आपके शरीर में खून की कमी है और आपको एनीमिया की समस्या है तो आप रोजाना कटहल का सेवन कीजिए जिससे यह दूर हो जाएगी |