आज के समय में लोग महंगी दवाइयों को छोड़कर योग की तरफ मुख कर रहे हैं | ज्यादातर गहन बिमारियों का इलाज योग में छिपा हुआ है और अब अधिक से अधिक लोगों का इसका एहसास होने लगा है | इसी तरह का एक योग है योनि मुद्रा क्रिया योग | योनी मुद्रा कई सारी समस्यायों को ठीक करता है और उनसे निजात दिलाता है | आइये जानते हैं कैसे करें योनि मुद्रा क्रिया और योनि मुद्रा क्रिया के फायदे |
योनि मुद्रा क्रिया योग करने का तरीका |
सबसे पहले आराम से बैठ जाएँ और अपनी दोनों कनिष्ठा उँगलियों को आपस में मिलाएं और दोनों अंगूठो के प्रथम पोर से कनिष्ठा के अंतिम पोर से स्पर्श करवाएं | अब कनिष्ठा ऊँगली के नीचे मध्यमा ऊँगली को रखते हुए उनके प्रथम पोर को आपस में मिलाएं और मध्यमा ऊँगली के नीचे अनामिका उँगलियों को एक दूसरे के विपरीत रखें और उनके दोनों नाखूनों को तर्जनी ऊँगली के प्रथम पोर से दबाएँ | यही है योनि मुद्रा क्रिया योग | यह आसान और फायदेमंद आसन हैं, आइये जानते हैं इसके फायदे |
तनाव कम करे
आध्यात्मिक रूप से कहा जाता हैं कि इस क्रिया के दौरान अंगूठे की जो हलचल होती है उससे शरीर की अग्नि यानी तनाव गुस्सा और चिंता कम होती है | इस आसन को करने से तनाव गायब होता है और मूड सही होता है |
इन्द्रियों में नियंत्रण
इस आसन को करने से आपकी इन्द्रियों पर नियंत्रण आता है और आपका मन शांत होता है | जब हम अपनी इन्द्रियों पर नियंत्रण करना सीख लेते हैं तो हमारे जीवन में बहुत सुधार होने लगता है और धीरे-धीरे मन हमारे बस में हो जाता है |
सकारात्मक ऊर्जा आती है
इस योग को करने से शरीर और मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है जिससे हम अपने जीवन में पॉजिटिव होते हैं और अच्छा करने की कोशिश करते हैं | जिनका मन हमेशा कुंठा से भरा होता है और वो अपने जीवन में हर चीज का नकारात्मक पहलु देखते हैं उन्हें रोजाना ये आसन करना चाहिए जिससे वो खुद के मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकेंगे |
दिमाग में वृद्धि
हाथों के द्वारा होने वाली हर क्रिया का सीधा सम्बन्ध हमारे मष्तिष्क से होता है और इस योग में ऐसा ही कुछ है | इस योग को करने से मष्तिश्क शांत बनता है और हमारा कण्ट्रोल अपने दिमाग के ऊपर बढ़ता चला जाता है | इससे हमारा मन भी कही अन्यत्र नहीं लगता और अपने काम पर फोकस कर पाते हैं |
रक्त संचार सही करे
इस क्रिया को करने से हमारे शरीर का रक्त संचार सही होता है और रक्त में मौजूद सभी विकार भी दूर होते हैं जिससे चहरे में चमक आती है और ह्रदय सम्बंधित कोई भी समस्या नहीं होती है |
फेफड़ो को स्वस्थ बनायें
इस क्रिया को रोजाना करने से हाथो में अच्छा दवाब बनता है जिससे फेफड़े स्वस्थ होते हैं और उसमे मौजूद ब्लोकेज दूर होते हैं |