Food Desk – दही जितना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। उतना ही अच्छा यह बालों के लिए भी होता है। क्योंकि यह एक प्राकृतिक कंडीशनर है। गाजर विटामिन सी से भरपूर होता है। इसीलिए यह भी आपके स्वास्थ्य को बहुत लाभ पहुँचाती है। गाजर और दही ये दोनों कई सारे पोषक तत्व से भरपूर होते हैं। इसीलिए आज ही घर पर गाजर और दही की पौष्टिक चटनी बनाइए। गाजर और दही की चटनी बनाने के लिए नीचे बताई गई विधि का अनुसरण करके बना लीजिए…
गाजर और दही की चटनी
गाजर और दही की चटनी खाने का स्वाद और बढ़ा सकती है। क्या आपने इसे कभी ट्राइ किया है। आइए आज इस चटनी को बनाने की विधि बताते हैं।
गाजर और दही की चटनी रेसपी
- आवश्क सामग्री
- 150 ग्राम दही
- 2 गाजर
- 3 हरी मिर्च
- 1 चुटकी हींग
- 1 चुटकी जीरा
- स्वादानुसार नमक
- 1 चम्मच तेल
- सबसे पहले गाजर को छीलकर धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें।
- अब मिक्सर ग्राइंडर में दही, गाजर, हरी मिर्च और नमक डालकर ब्लेंड कर लीजिए।
- अब इस मिश्रण को एक कटोरी में निकालकर रख लीजिए।
- फिर एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर गरम करें।
- गरम तेल में हींग और जीरा डालकर तड़का लगाइए।
अब इस तड़के को चटनी में ऊपर से डालकर सर्व कर टेस्ट करें।