गुड़ खाने के 5 फायदे
गुड़ हर मीठा पसंद करने वाले व्यक्ति का मनपसंद चीज होता है। खासकर भारत के लोग गुड़ का उअपयोग अपने हर दिन के भोजन में जगह-जगह करते हैं। उत्तर भारत में गुड़ की रोटी या मक्की की रोटी के साथ गुड़ खाना लोग पसंद करते हैं। चाहें बच्चे हो या बूढ़े हर किसी को गुड़ पसंद होता है और शायद आपको भी गुड़ खाना अच्छा लगता ही होगा? हमारे घर में भी गुड़ का उपयोग होता है जिसे कई प्रकार के खाना जैसे तिल के लड्डू, अचार, या सब्जियों के साथ इस्तेमाल किया जाता है। अगर सच बताएं तो गुड खाने का अपना एक अलग ही मज़ा होता है।
इसका स्वाद कुछ हद तक चीनी के जैसा और चॉकलेट के जैसा होता है। इसमें कई प्रकार के जरूरी पौष्टिक तत्व होता हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। आज हम इस पोस्ट में आपको गुड खाने के स्वास्थ्य लाभ और इसकी पूरी जानकारी देंगे जिससे आपको इसका फायदा मिल सके।
गुड़ खाने के फायदे
सर्दी खांसी में राहत
जैसे की हम आपको बता ही चुके कि सर्दी के महीने में गुड़ खाना सभी के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। सर्दियों के महीने में गुड़ खाने से शरीर तंदरुस्त रहता है और सर्दी खांसी और जुखाम नहीं हो पाता है। शीत ऋतु में गुड़ खाने से गले को राहत मिलती है और साथी ही अन्य कई प्रकार के श्वसन तंत्र से जुड़े रोग नहीं होने देता। अस्थमा के रोगियों के लिए भी गुड बहुत ही लाभदायक साबित हुआ है। नियमित रुप से इसके उपयोग से अस्थमा की शिकायत कम होती है।
जोड़ों का दर्द कम करता है
अगर आप की उम्र थोड़ी ज्यादा है और घुटनों या अन्य जोड़ों में दर्द है तो आपको गुड़ का सेवन करना चाहिए। गुड जोड़ों में होने वाले दर्द को कम करता है और साथ ही हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। आप कई प्रकार से गुड़ का सेवन कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो गुड को दूध में मिलाकर पी सकते हैं या फिर आप सीधे गुड़ को भी खा सकते हैं। अर्थराइटिस और गाउट के रोगियों के लिए यह बहुत ही लाभदायक है।
जैसे कि हमने बताया की गुड़ भी चीनी की तरह है हाई कैलोरी शरीर को प्रदान करता है। इसलिए अगर आप नियमित रूप से गुड़ खाएंगे तो इससे आपका वजन बढ़ेगा। गुड में ज्यादा मात्रा पोटेशियम होता है जो शरीर में मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखता है।
हिचकी दूर करता है

कई बार एसिडिटी बनने के कारण और पेट गड़बड़ होने के कारण लोगों को हिचकी की शिकायत होती है। हिचकी को बंद करने के लिए गुड के साथ अदरक का पाउडर मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पियें। इससे जल्दी आपको हिचकी से राहत मिलेगी।
त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन

आज के इस भाग दौड़ भरे जिंदगी में हम काम के चक्कर में अपनी त्वचा की देखभाल करना भूल जाते हैं। त्वचा के लिए अच्छे क्रीम और मेकअप के सामन के साथ-साथ अच्छा पौष्टिक आहार भी बहुत ज़रूरी होता है। गुड का सेवन करने से त्वचा के लिए ज़रूरी विटामिन और मिनरल मिलते हैं। गुड खाने से चेहरे के पिम्पल दूर होते हैं और काले धब्बे भी मिटते हैं। अच्छे सुंदर चेहरे के लिए बिच-बिच में गुड खाते रहें।