गुरुवार को करें ये उपाय, मिलेगा हर समस्या से छुटकारा
1- पीले पुष्प, पीला वस्त्र, शक्कर, घोड़ा (लकड़ी या खिलौना घोड़ा), चने की दाल, हल्दी, ताजे फल, नमक, स्वर्णपत्र, कांस्य आदि का दान करने से बृहस्पति का अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाता है। इससे गुरु के शुभ प्रभाव में भी वृद्धि होती है।
2-सफेद सरसों, सफेद फूल, चमेली के पुष्प, गूलर, दमयंती, मुलहठी और शहद मिश्रित जल से स्नान करने पर बृहस्पति के अशुभ प्रभाव कम होकर पीड़ाओं से मुक्ति मिलती है। इससे गुरु के शुभ प्रभाव में तत्काल वृद्धि होती है।
3- अगर आपकी कुंडली में गुरु का दोष हो तो हर गुरुवार को शिवजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
4-गुरुवार को धन के लेन-देन से बचें।
5-व्यापर मै हानि रोकने के लिए गुरुवार के दिन एक नारियल सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाव मिष्ठान्न के साथ आस-पास के किसी भी विष्णु मंदिर में अपने संकल्प के साथ चढ़ा दें।