चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर पर बड़ा खुलासा, जानकर हो जाएंगे हैरान

[ad_1]

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA द्वारा विक्रम लैंडर के मलबे को एक भारतीय इंजीनियर द्वारा खोज निकालने की खबर पर ISRO प्रमुख ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ISRO प्रमुख के. सिवन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सबसे पहले ISRO ने ही विक्रम लैंडर को खोज निकाला था।

उन्होंने बताया कि हमने अपने खुद के ओर्बिटर से विक्रम लैंडर के मलबे को पहले ही ढूँढ निकाला था।उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी ISRO के वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के कई महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष परियोजनाओं के विषय में भी मीडिया को जानकारी दिया।

गौरतलब है कि NASA ने एक भारतीय इंजीनियर एस. सुब्रमण्यम की मदद से विक्रम लैंडर के मलबे को ढूँढ निकालने की बात कही गई थी। साथ ही साथ NASA ने मलबे की कुछ तस्वीरों को भी जारी किया था। NASA ने विक्रम के मलबे को ढूँढ निकालने में मदद करने के लिए उनकी तारीफ भी की थी।

maalaxmi