जोड़ों के दर्द में आराम पहुंचाती है गोंद, जानें इसके और भी फायदे
[ad_1]
सर्दियों में खांसी-सर्दी, जुकाम, वायरल इंफेक्शन जैसी सीजनल बीमारियों से खुद को बचाने के लिए गर्म तासीर वाली चीजें खानी चाहिए। क्योंकि, डॉक्टर्स भी सर्दियों में अदरक, काली मिर्च और लहसुन जैसी गर्म चीजे खाने का सुझाव देते हैं। इसके अलावा सर्दियों में गोंद का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। लोग गोंद के लड्डू या फिर गोंद को दूध में मिक्स करके खाते हैं। गोंद का प्रयोग दवाइयां बनाने, एनर्जी ड्रिंक्स और आइसक्रीम बनाने में भी किया जाता है। गोंद से बनी चीजें खाने में जितनी स्वादिष्ट होती हैं उतनी हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। तो आइए जानते हैं गोंद के फायदे…
ये गोंद है फायदेमंद
कीकर और बबूल के गोंद का सेवन सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इस गोंद को आप मार्केट या फिर ऑनलाइन भी पर्चेज कर सकते हैं।
गोंद के फायदे…
सर्दी-खांसी में लाभदायक
गोंद का गर्म पानी के साथ सेवन करने से सर्दी-खांसी और फीवर जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसका सेवन पेट के इंफेक्शन होने से भी बचाता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
गोंद एक स्किन केयर एजेंट की तरह से काम करता है। इसलिए इसका सेवन स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
पीरियड्स में फायदेमंद
गोंद और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर कच्चे दूध के साथ खाने से ल्यूकोरिया, पीरियड्स दर्द, डिलवरी के बाद कमजोरी और शारीरिक अनियमिताओं को दूर करने में मदद मिलती है।
जोड़ों के दर्द में फायदेमंद
गोंद को रोजाना नियमित रूप से खाने पर हड्डियां मजबूत रहती है। मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में आराम के लिए दूध में गोंद मिलाकर पिएं।
गर्भवस्था में फायदेमंद
गर्भवस्था में गोंद का सेवन करने से महिलाओं की रीढ़ की हड्डी मजबूत रहती हैं। साथ ही जो महिलाओं बच्चों को ब्रेस्ट फडिंग कराती हैं उनके लिए भी यह फायदेमंद है।
खून बढ़ाए
गोंद के लड्डू, पंजीरी या चिक्की शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ ही खून की कमी को भी पूरा करते हैं।
दिल रहे हेल्दी
गोंद के सेवन से कोलेस्ट्राल कंट्रोल में रहता है, दिसके कारण हम दिल संबंधी बीमारियों से बच जाते हैं। इसके साथ ही यह डिप्रेशन व स्ट्रेस से भी निजात दिलाता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
गोंद का सेवन इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसके साथ ही यह हमें कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है।