हिंदू परिवारों में तुलसी की पूजा की जाती है| तुलसी एक जानी-मानी औषधि है | जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों में किया जाता है | भारत देश में तुलसी का पौधा लगभग हर घर में होता है | इसे हर घर में शुभ माना जाता है यह वैज्ञानिक द्वारा प्रमाणित भी हो चुका है | तुलसी छोटे से लेकर बड़े रोगों को ठीक करने में मददगार रहती है| यह पौधा शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ बैक्टीरिया और वायरल इंफेक्शन से लड़ता है| इसके अलावा तुलसी कई मायनों में गुणकारी है| तुलसी मनुष्य के लिए बेहद फायदेमंद है।
त्वचा के लिए लाभकारी
तुलसी बहुत ही लाभकारी पौधा होता है| इनके अंदर मौजूद आयुर्वेदिक गुणों के कारण कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं | तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल हम कई तरह के फेस पैक बनाने में कर सकते हैं जिनके इस्तेमाल से हमारे चेहरे पर प्राकृतिक सुंदरता आती है और किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है | तुलसी के द्वारा हम चेहरे को चमका सकते हैं| एक्ने, सूखी त्वचा, ऑयली त्वचा और दाग-धब्बे त्वचा का इलाज कर सकते हैं | तुलसी द्वारा आप फेस पैक भी बना सकते हैं| इसमें आप मुल्तानी मिट्टी, टमाटर, नींबू का रस, दही, जैसी चीजें को मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं|
सेहत के लिए लाभकारी
तुलसी बुखार के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है| तुलसी में एंटी बैक्टीरिया, एंटी फंगल, एंटीबायोटिक प्रोटीन होते हैं| जो बुखार को कम करने में सहायक होते हैं | बच्चों के लिए यह बहुत अच्छा माना गया है | तुलसी का काढ़ा बनाकर इसे पीने से बहुत सारी छोटी मोटी तकलीफें दूर हो जाती है | यह एसिडिटी, पेचिस, कोलाइटिस, सर्दी-जुकाम, सिरदर्द, उल्टी-दस्त, कफ,, मोटापा कम, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, मलेरिया, खांसी, दाद, खुजली, गठिया, दमा, मरोड़, आंख का दर्द, पथरी, नकसीर, फेफड़ों की सूजन, अल्सर, पायरिया, शुगर, मूत्र संबंधी रोग आदि रोगों में फायदेमंद है |
आंखों के लिए लाभकारी
आंखों की कई तरह कीसमस्या होती है | आंखों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी विटामिन A होता है| इसकी कमी से आंखों में समस्याएं होती है तुलसी का रस आंखों की समस्याओं के लिए बहुत लाभकारी होता है| आंखों में जलन होना, पीलिया होना इन सब को ठीक करने में बहुत ही कारगर साबित हुआ है | रोज रात को तुलसी की कुछ बूंद डालना चाहिए इससे आपको काफी लाभ मिलेगा और आंखें चमक उठेगी |
मुंह की बदबू से निजात
तुलसी सांस की बदबू को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है | इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता अगर मुंह से बदबू आ रही हो तो तुलसी कुछ पत्तों को चबाने से इससे आपके मुंह से बदबू आना कुछ समय बाद बंद हो जाएगी यह बहुत ही लाभकारी उपाय है |
म
ाइग्रेन समस्याओं में लाभकारी
तुलसी का रस पीने से माइग्रेन और साइनस जैसी समस्याओं में आराम मिलता है अगर आपको सिर दर्द हो तो आप रोज सुबह शाम एक चौथाई चम्मच में तुलसी रस लेकर एक चम्मच शहद के साथ 20 दिनों तक निरंतर प्रयोग कीजिए इससे आपको काफी लाभ मिलेगा |
स्त्री और पुरुषों को लाभ
तुलसी का प्रयोग स्त्री और पुरुष की समस्याओं में काफी लाभकारी है| यह स्त्री को महीनों में आने वाली समस्याओं में और पुरुषों के शारीरिक कमजोरी में काफी फायदेमंद होता है | इसके अलावा यौन-दुर्बलता और नपुंसकता में भी तुलसी के बीज का नियमित इस्तेमाल करने से स्त्री और पुरुष को फायदा मिलता है|