दिवाली पर साड़ी में क्यूट लगीं जाह्नवी कपूर, भाई अर्जुन कपूर से भी मिलीं, देखें तस्वीरें
जाह्नवी कपूर ऐसे तो सबसे ज्यादा चर्चा में अपनी जिम लुक को लेकर रहती हैं। लेकिन दिवाली पर उनका ट्रेडिशनल लुक सामने आया है। जिसमें जाह्नवी कपूर साड़ी में नजर आ रही हैं। जाह्नवी साड़ी अवतार में बेहद ही क्यूट लग रही हैं। उन्हें देख उनकी मां श्रीदेवी की याद आ जाएगी। जाह्नवी का यह साड़ी लुक सोशल मीडिया पर वायरल है।
दरअसल, बॉलीवुड में भी दिवाली की खूब धूम रहती है। निर्देशक करण जौहर के ऑफिस में भी दिवाली पूजा का आयोजन किया गया था। जिसमें सितारों की भीड़ जमा थी। बॉलीवुड के तमाम दिग्गज कलाकार इस पूजा में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे थे। इसी पूजा में शामिल होने के लिए अभिनेत्री जाह्नवी कपूर भी पहुंची थीं।
जाह्नवी कपूर पिंक कलर की साड़ी में थीं। इस दौरान जाह्नवी बहुत ही सुंदर लग रही थी। इस पूजा में शामिल होने के लिए उनके भाई अर्जुन कपूर भी पहुंचे थे। जाह्नवी भी भाई के गले लग फोटो खिंचवाई। अर्से बाद दोनों भाई-बहन इस तरह से दिखे हैं।
सिर्फ अर्जुन कपूर के साथ ही नहीं दिवाली पूजा में शामिल होने कई सितारों के साथ भी जाह्नवी ने अपनी चुलबुली अंदाज में फोटो खिंचवाई है। कई तो ग्रुप फोटोग्राफ्स हैं, जिनमें करण जौहर, अर्जुन कपूर, सारा अली खान, अनिल कपूर, विक्की कौशल, नेहा धुपिया समेत कई कलाकार दिख रहे हैं।
वहीं, कुछ तस्वीरों में जाह्नवी अकेले ही बहुत दिवाली पर जगमागा रही थीं। लेकिन जाह्नवी का ये साड़ी लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। क्योंकि अक्सर जाह्नवी कपूर जिम लुक में ही स्पॉट होती हैं। उस वक्त वह शॉर्ट ड्रेस में होती हैं।
शॉर्ट ड्रेस की वजह से जाह्नवी हमेशा चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी पिछले दिनों भी मां श्रीदेवी की बर्थडे पर तिरुपति स्थित मंदिर में साड़ी पहनी हुई दिखाई दी थी।