नए अंदाज़ में बनाये स्वादिष्ट सेब का जैम
सेब का जैम बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होता है। यह सभी को बहुत पसंद आता है। बच्चो को तो आप जब मर्ज़ी जैम बनाकर खिला दो वो बड़े चाव से इसे खाएंगे।
स्वाद– सेब के जैम का स्वाद खट्टा मीठा और स्वादिष्ट होता है। इसे आप ब्रेड, पराठा और रोटी के साथ खाये यह आपको बहुत मज़ेदार लगेगा। जो बच्चे रोटी खाने में नखरे करते है वो जैम के साथ इसे स्वाद से खाएंगे।
सामग्री –
- 1 kg सेब
- 100 gram पानी
- 800 gram चीनी
- 4 छोटी इलाइची
बनाने का तरीका-
-
सेब का जैम बनाने के लिए सबसे पहले सेब को ले और उसे धो कर अच्छे से साफ कर ले। अब सेब को चाकू की मदद से छील ले। अब सेब को काट कर उसका गूदा अलग कर ले और बीज निकाल दे।
-
अब एक बर्तन ले उसे गैस पर रखे उसमे सेब का गूदा और पानी डालकर उबलने के लिए रख दे।
-
कम से कम 10 मिनट तक पकने दे सेब के टुकड़े नरम हो जाएंगे। सेब के टुकड़े नरम होने के बाद कलछी की मदद से टुकड़ो को मैश कर ले।
-
इतना करने के बाद मैश किये हुए टुकड़ो में चीनी डाले और कलछी की मदद से चलाते रहे। चीनी अच्छे से मिक्स कर दे। अब जैम को पकने के लिए गैस पर छोड़ दे।
-
अब इसमें छोटी इलायची पीस कर डाल दे। कुछ देर में आपका जैम पक कर तैयार हो जाएगा। इसके ठंडा होने का इंतज़ार करे और जार में भर कर रख दे और अपनी मर्ज़ी अनुसार इस्तेमाल करे। आपका स्वादिष्ट और लाजवाब सेब का जैम तैयार है।