नीम्बू के छिलके होते हैं गुणों से भरपूर
नीम्बू के छिलके खाने से कोलेस्ट्रॉल घटने में प्रत्यक्ष लाभ होता है। जिससे दिल की सेहत ठीक रहती है। इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम उच्च रक्तचाप को नियंत्रण करने में मदद करता है। छिलकों में पाए जाने वाले पोल्य्फेनोल फ्लाव्नोइड LDL को कम करते हैं।
नीम्बू के छिलके त्वचा रोगों से भी बचाव होता है अतः त्वचा चमकती रहती है, कील मुंहासे भी इससे दूर होते हैं और झुर्रियों की भी रोकथाम करता है।
नीम्बू के छिलके रक्तचाप को संतुलित रखता है। नीम्बू अपच एवं पेट के अन्य विकारों में भी सुधार करता है। यह स्कर्वी रोग की विशेष दवा है। नीम्बू कच्ची-पकी तरकारियों का स्वाद बढ़ाता है। केले, सेब के टुकड़ों पर डालने से उनका रंग नहीं बदलता। अगर बॉडी में विटामिन सी की मात्रा कम हो जाए, तो एनिमिया, जोड़ों का दर्द, दांतों की बीमारी, पायरिया, खांसी और दमा जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।