पिता ने अपनी बेटी को लेकर खोला वो राज, जिससे अब तक सब अनजान थे
[ad_1]
हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और फिर उसकी निर्मम हत्या से देश में हड़कंप मचा हुआ। न्याय के लिए सड़क से लेकर संसद तक हंगामा मचा हुआ है। हालांकि, पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे लगातार पूछताछ जारी है। इस केस में अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। वहीं, पीड़िता के परिजन भी जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं पीड़िता की मां ने यहां तक कहा कि जिस तरह उनकी बेटी को जलाया गया है, आरोपियों को भी उसी तरह जलाया जाए। लेकिन, इन सबके बीच मृतक डॉक्टर के पिता ने अपनी बेटी को लेकर एक बड़ा राज खोला है, जिसके बारे में जानकर आपकी आंखें नम हो जाएगी।
मृतक डॉक्टर (दिशा) के पिता ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेरी बेटी काफी होनहार लड़की थी। उसने अपने सारे सपने पूरे कर लिए थे। पिता ने बताया कि दिशा ने अपने सपने को पूरे करने के लिए रोजना 14-14 घंटे पढ़ाई की। उसने 5 साल डॉक्टरी की पढ़ाई की। उसने सर्विस कमीशन की परीक्षा पास और 3 साल नौकरी की। लेकिन, एक खुलासा उन्होंने ऐसा किया जिसके बारे में बताते-बताते उनकी आंखें नम हो गई। उन्होंने बताया कि वह अब उसकी शादी की तैयारी में थे और 2-3 महीने में उसकी शादी करने की योजना थी। साथ ही वह पीजी करने की तैयारी में जुटी थी, लेकिन वह शादी के बाद पीजी करने वाली थी। उन्होंने बताया कि वो जो चाहती थी हमने उसे पूरा करने में मदद की। बेटी की चाहत पूरा करना हमारा फर्ज होता है। लेकिन, उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। गौरतलब है कि घर वापस आ रहीं महिला डॉक्टर के साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया और उसकी हत्या कर दी। बाद में उसकी लाश को भी जला दिया।