प्रियंका चोपड़ा को रात में चैन से नहीं सोने देते पति निक जोनास! एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलीवुड के बल्कि हॉलीवुड की भी नामी गिरामी एक्ट्रेस बन चुकी है। प्रियंका द मैट्रिक्स समेत कई और हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने दमदार अभिनय का जलवा दिखा चुकी है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द मैट्रिक्स में उन्होंने सती का किरदार निभाया है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्मों पर भी फोकस कर रहे है। इसके अलावा वो बॉलीवुड में भी सक्रिय है, और जल्द ही में फरहान अख्तर की फिल्म जी ले ज़रा में भी नजर आएंगी। जैसा कि आप जानते ही होंगे प्रियंका ने एक्टर और सिंगर निक जोनास से शादी की है, और शादी के बाद से ही वो अपने परिवार को कम समय दे पा रही है, लेकिन अब वो जल्द ही अपना परिवार बनाना चाहती है।
कुछ समय पहले ही उन्होंने ये कहा है की वो और उनके पति अब बच्चे के लिए पूरी तरह तैयार है, और वो अब जल्द मां बनना चाहती है। फिलहाल वो अपनी फिल्मों में बिजी चल रही है। हालांकि वो अपने पति निक को पूरा टाइम दे रही है। हाल ही में उन्होंने ये खुलासा भी किया है कि वो अपने पति निक के कारण रात भर सो नहीं पा रही है।
जी हां हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि उनके पति को शुगर की बीमारी हो गई है, जिस कारण वो रात को बार बार जाग जाते हैं और इसी कारण उनकी भी नींद नहीं हो पा रही है। वो रात भर अपने पति का ख्याल रखती है और उनकी देखभाल करती है।