बच्चा बिगड़ रहा है तो इन तरीकों से रोके
बढती उम्र के साथ बच्चो में कई सारे हार्मोनल और मेंटल चेंजेस होते है जिसकी वजह से उनके व्यवहार और काम करने के तरीके में बहुत बदलाव आता है| इस बदलाव को कई बार माँ बाप ये समझ लेते है की उनका बच्चा बिगड़ रहा है और इस बात को लेकर चिन्तित भी हो जाते है| क्योकि कोई भी माँ बाप नहीं चाहेगे की उनका बच्चा बिगड़े| कई बार तो बच्चा सच में गलत रास्ते में होता है तो कई बार उम्र का प्रभाव होता है| आइये जानते है उन्हें कैसे रोके-
उनसे बात करे
कभी भी बच्चे की किसी एक्टिविटी को अपने लेवल पर जज ना करे और उसके बारे में अपने मन में कोई भी बात ना बनाये| जब आपको ऐसा लगे की बच्चे का रास्ता गलत है और वो बिगड़ रहा है तो आप उससे बात करे और उसे समझाने की कोशिश करे ना की फ़ोर्स करे और मारपीट करे| इससे कही ना कही बच्चा आपकी बात समझने की कोशिश करेगा|
दोस्त माने
एक उम्र आती है जब बच्चे को अपना दोस्त बना लेना चहिये| शास्त्रों में भी कहा गया है की आप दस वर्ष तक बच्चे को खूब पीटे, इसके बाद 17 वर्ष तक केवल उसे डराएँ और फिर उसे दोस्त बनाले| आज के समय में पेरेंट्स इस बात को लेकर जागरूक है लेकिन कई बार वो ऐसा कर नहीं पाते| इसीलिए बढती उम्र के साथ बच्चो को अपना दोस्त बना ले जिससे वो आपसे बाते शेयर करने में हिचकेगे नहीं|
आजादी पर रोक नहीं
ऐसा मत करो, यहाँ मत जाओ, पढाई करो जैसे शब्द एक उम्र विशेष में बच्चो को चुभते है और बार बार टोकते रहने से आपके प्रति उनका नजरिया भी खराब होने लग जाता है| इसीलिए बच्चे को कभी भी ना टोके| आप टोकने की जगह उसे इस बात को समझाएं की जो कदम तुम उठा रहे हो उससे क्या नुकसान होने वाला है या इससे आगे चलकर तुम्हे समाया होने वाली है|
माँ बाप में एक हो सबसे अच्छा दोस्त
कई बार देखा जाता है की बच्चे माँ और बाप दोनों से लगातार दूर भागते है और उनसे ना तो बात करना पसंद करते और ना ही कोई चीज शेयर करते और ऐसे में वो लगातार आपसे दूर हो रहे होते है| आप दोनों में से कोई एक ऐसा होना चहिये जो उनके साथ शौपिंग पर जाए मूवी जाए और ऐसे में वो अपने मन की बात शेयर करेगे और आप उसका समाधान दे सकेगे| माँ और बाप में कोई एक ऐसा होना चहिये जिनसे बच्चे सब कुछ शेयर करे|
खुल जाए
आप अपने विचारों और संस्कृति में बधकर ना रहे और ना ही बच्चो को ऐसा करे| उन्हें अपनी संस्कृति की जानकारी दे और उसके बारे में बताये लेकिन उनके ऊपर थोपे नहीं| आप उनके साथ खुल जाए और खुलकर बाते करे| ऐसा करने से आपके और उसके रिश्ते में मधुरता आएगी और आप बिगड़ते हुए बच्चे को कोई बात कहेगे तो वो मान जाएगा|