बॉलीवुड एक्टर ने मुंबई इंडियंस पर उठाए सवाल, कहा-युवराज सिंह को बर्बाद कर दिया

[ad_1]


नई दिल्ली (14 मई): आईपीएल खत्म हो गया है। 12 मई को खेले गए फाइनल में मुंबई ने चेन्नई को 1 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस चार बार आईपीएल खिताब जितने वाली पहली टीम बन गई है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में 2011 वर्ल्ड के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह को जगह नहीं दी गई। युवराज के फैंस को लग रहा था कि युवी को फाइनल में टीम जगह देगी, लेकिन ऐसा हो ना सका। इसके बाद फैंस ने मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि जब शेन वॉटसन को खराब परफॉर्मेंस के बावजूद चेन्नई ने उन्हें बैक किया और लगातार खिलाया। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन सुरेश मेनन ने युवराज सिंह को लेकर एक ट्वीट किया है। फाइनल मैच में चेन्नई के ओपनर शेन वॉटसन ने शानदार 80 रनों की पारी खेली। जब एक वक्त पर शुरुआत में ही सीएसके के शुरुआती विकेट गिर गए थे, तब शेन वॉटसन ने ही पारी को संभाला था। ऐसे में सुरेश मेनन ने महेंद्र सिंह धौनी की तारीफ करते हुए मुंबई इंडियंस से एक शिकायत की थी।
सुरेश मेनन ने शेन वॉटसन की तारीफ करते हुए ट्वीट किया- देखिए, किस तरह अनुभव एक अहम मैच के लिए जरुरी होता है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि महेंद्र सिंह धौनी क्यों शेन वॉटसन का समर्थन करते हैं। और हमने युवराज सिंह को बर्बाद कर दिया।
सुरेश मेनन के इस ट्वीट को लोग काफी सपोर्ट कर रहे हैं और मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमैंट पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

युवराज को इस सीजन में मुंबई ने उनके बेस प्राइस में खरीदा था। हालांकि, युवी को ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला। युवी ने इस सीजन में चार मैच खेले, इस दौरान उन्होंने 24.50 की औसत और 130.66 के स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए। 53 उनका बेस्ट स्कोर रहा। युवी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 53, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 23, किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 18 और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4 रनों की पारी खेली थी।

maalaxmi