शरीर में इन अंगो को बार-बार टच करने से होती है बहुत प्रोब्लम
हमारे जीवन में हमारे अंग हमारी कार्यक्षमता को सुचारु रूप से बनाये रखने के लिए बहुत जरुरी है इसलिए हमारे सभी अंगो का सुचारु रूप से काम करना बेहद जरुरी होता है।
हमारे शरीर के कुछ अंग दुसरे अंगो के मुकाबले काफी नाजुक होते हैं और इन अंगो को बार-बार छूना आपको भारी पड़ सकता है। इससे न सिर्फ अंग खराब हो सकते हैं बल्कि इससे आपकी कार्यशैली भी प्रभावित हो सकती है इसलिए हर व्यक्ति का इन अंगो के बारे में जानना बेहद जरुरी है।
– इन अंगो को न लगाएं हाथ
हममे से ज्यादातर लोगो की आदत होती है की वे बेवजह अपने कानो में ऊँगली डालकर उसे हिलाते हैं। आपके कान बेहद नाजुक होता है और कानो में ऊँगली डालना आपके कानो के टिशूज को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए कभी भी कानो में ऊँगली न डालें।
कुछ लोगों की आदत होती है की वे अपने आँखों को मसलते हैं। आँखों में कचरा पड़ जाएँ या सुबह उठने पर आँखों को मलना या छूना आपकी आँखों को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए अपनी आँखों को कभी न छूएं।
कुछ लोग अपने गुप्त अंगों को बार-बार छूटे रहते हैं जो बिलकुल भी सही नहीं है। आपके हाथ में कई बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो आपके इन अंगो में जा सकते हैं जिससे इन्फेक्शन हो सकता है इसलिए इन्हे छूने से बचना चाहिए।