शिवलिंग शिवजी का साक्षात रुप माना जाता है| भगवान राम ने भी शिवलिंग का पूजन करके शिवजी को प्रसन्न किया था| और शिवलिंग की पूजा करने से सरे देवी देवताओ की कृपा रहती है|
शिवपुराण के अनुसार शिवलिंग एक देवी शक्ति है जो हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है| देवी देवताओं के विधिवत पूजन आदि काम में बहुत सी समस्या मिल ही जाती हैं| इन समस्या में एक हल्दी भी है| लेकिन देवी देवताओ के पूजन के हल्दी का उपयोग मुख्य रूप से किया जाता है|
हल्दी का उपयोग औषधीय और अन्य सौंदर्य प्रसाधन में किया जाता है| धार्मिक कार्यों में भी हल्दी का महत्वपूर्ण स्थान है| हल्दी का उपयोग सभी देवी देवताओं के लिए किया जाता है| लेकिन शास्त्रों के अनुसार यह सौंदर्य का प्रतिक है| इसलिए शिवलिंग पर हल्दी नही चढ़ाई जाती है| लेकिन अन्य देवी देवताओ के लिए हल्दी का एक महत्त्वपूर्ण स्थान है|