सबसे ज्यादा वोट से चुनाव जीतने वाले ये हैं टॉप 10 उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

[ad_1]

लोकसभा का चुनाव 2019 में सम्पन हुआ था। जिसमे कुछ उम्मीदवार बड़े अंतर से चुनाव जीते तो कुछ का चुनाव जितने का प्रतिशत थोड़ा कम रहा। लेकिन क्या आप जानते हैं की इस चुनाव में सबसे ज्यादा वोट से चुनाव जितने वाले उम्मीदवार कौन थे। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे टॉप 10 उम्मीदवार के बारे में जो इस चुनाव में सबसे अधिम वोट से चुनाव जीतकर रिकॉड बनाया।




टॉप 10 उम्मीदवार। 

1. सीआर पाटिल (नवसारी, गुजरात) : सीआर पाटिल ने 6 लाख 89 हजार 668 वोटों से कांग्रेस के धर्मेश पटेल को हराया।

2. संजय भाटिया (करनाल, हरियाणा) :  संजय भाटिया ने 70 फीसदी से ज्यादा, 9 लाख 11 हजार 594 वोट लेकर कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 6 लाख 56 हजार 142 वोटों से हराया।

3. कृष्णपाल गुर्जर (फरीदाबाद, हरियाणा) : कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना को 6 लाख 38 हजार 239 वोटों से हराया। कृष्ण को 9 लाख 13 हजार 222 वोट मिले।

4. सुभाष चंद्र (भीलवाड़ा, राजस्थान) : कांग्रेस के राम पाल शर्मा को 6 लाख 12 हजार वोटों से हराया। उन्हें 9 लाख 38 हजार 160 वोट मिले।

5. रंजनबेन भट (वडोदरा, गुजरात) : कांग्रेस के प्रशांत पटेल को 5.89 लाख वोटों से हराया।

6. प्रवेश वर्मा (पश्चिमी दिल्ली) : महाबल मिश्रा को 5 लाख 78 हजार 486 वोटों से हराया।

7. सीपी जोशी (चित्तौड़गढ़, राजस्थान) : कांग्रेस के गोपाल सिंह शेखावत को 5 लाख 76 हजार 247 वोटों से हराया।

8. अमित शाह (गांधीनगर, गुजरात) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 5 लाख 57ं हजार 14 वोटों से कांग्रेस के सीजी चावड़ा को हराया है।

9. हंसराज हंस (उत्तर पश्चिमी दिल्ली) : हंसराज हंस ने 5 लाख 53 हजार 897 वोटों से आप के गुगन सिंह को हराया।

10. उदय प्रताप सिंह (होशंगाबाद, मध्यप्रदेश) : कांग्रेस के शैलेंद्र दीवान को 5 लाख 53 हजार 682 वोटों से हराया।

maalaxmi