सर्दियों में इन चीजों का सेवन शरीर को रखता है एनर्जी के साथ नेचुरल गर्म

सर्दियों में हर किसी को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है, क्योंकि इस मौसम में शरीर को अंदर से गर्मी न मिलने के कारण सर्दी ,जुखाम जैसी शिकायतें हो जाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड के बारे में बताएंगे जिसे सर्दियों में खाने से आप इस मौसम में होने वाली छोटी मोटी समस्या से बच सकते हैं। आइए जानते हैं सब्जी में शरीर को एनर्जी देने वाले इन सुपर फूड के बारे में।

1.तिल के फायदे

तिल में एंटीऑक्सीडेंट और आयरन के गुणों से भरपूर तिल का गुण के साथ सेवन करना सर्दियों में बहुत फायदेमंद होता है।इसके अलावा आप इससे बनी तिलपट्टी का सेवन भी कर सकते हैं।

2. गोंद के लड्डू

एक बाउल में गोंद, गेहूं का आटा,चीनी, घी, खरबूज के बीज ,बदाम और इलायची को मिक्स कर के लड्डू बनाए और फिर रोजाना एक लड्डू खाने से इस मौसम में भी आपके शरीर में गर्मी बनी रहेगी।

3. गाजर ,अमरूद का सेवन

विटामिन ए और बी से भरपूर इन फलों का सेवन सर्दी के मौसम में आपके शरीर में इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है।इसके अलावा यह फ्रूटस आंखों और स्किन के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं।

4. अलसी के बीज

इसमें पीसा गुड़,क्रश नट्स,तरबूज के बीज और हरे कद्दू के बीजों को मिला पंजीरी बनाले  इसे रोजाना खाने से कफ के साथ- साथ कई हेल्थ प्रॉब्लम भी दूर होगी।

5. मखाने

मखानो को जैतून या नारियल के तेल मे रोस्ट करके इनके ऊपर हल्की सी चिल्ली फ्लेक्स और ओरिगैनो छिड़के।सर्दियों में सुबह इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलता है।

maalaxmi