सर्दी में करें हरी मटर का सेवन, होते हैं ये फायदे
[ad_1]
हरी मटर का उपयोग सर्दी में किया जाता है, जो लाखों पोषक गुणों से भरपूर होती है| इसे अंग्रेजी में पीज बोला जाता है| इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर और सेहत के लिए अत्यंत लाभदायक होते है।
आइये जानते है मटर के फायदे: इम्युनिटी बढाए-
मटर के इस्तेमाल से बॉडी में आयरन, जिंक, मैगनीज और तांबा की कमी नहीं होती। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीआॅक्सीडेंट पाए जाते है जो इम्युनिटी को बढ़ाता है और बहुत सी बीमारियों से बचाता है।
चेहरे पर लाए ग्लो-
मटर चेहरे पर नेचुरल स्क्रब का काम करता है। अगर आप अपने चेहरे पर ग्लो लाना चाहते है तो पानी में थोड़े से मटरों को उबाल लें| थोड़ी देर बाद उन्हें अच्छे से कूट ले और उनका पेस्ट तैयार कर लें। इस लेप से अपने चेहरे पर मसाज करें| फिर 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर ग्लो आ जाएगा| साथ ही यह पेस्ट लगाने से दाग-धब्बे भी हट जाएंगे|
इसके अलावा आप मटर को भून कर उसमे थोड़ा सा दूध और संतरे के छिलकों को पीसकर मिल लें| इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, आपका चेहरा खिल उठेगा|
वजन को कंट्रोल करे-
मटर के उपयोग से वजन आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें लो कैलोरी और लो फैट पाया जाता है। साथ ही इसमें हाई फाइबर मिलता है जो वेट को नहीं बढ़ने देता। वजन घटाने के लिए हरी मटर का सेवन खूब करें।
पेट के कैंसर से बचाए-
हरी मटर पेट के कैंसर को दूर करने में अत्यंत फायदेमंद होती है। रिसर्च के मुताबिक, हरी मटर में काउमेस्ट्रोल पाया जाता है जो कैंसर से बचाता है। रोज़ाना इसका इस्तेमाल करने से पेट के कैंसर से बचा जा सकता है।
शरीर को उर्जा दे-
हरी मटर बॉडी को हैल्दी बनाने में बहुत लाभदायक होती है। इसमें अधिक मात्रा में फाइटोन्यूटिंस और कैरोटिन पाया जाता है| जो शरीर को उर्जा देने में समर्थ होता है|
डायबिटीज को रखे कंट्रोल में-
हरी मटर का इस्तेमाल करने से शरीर में प्रोटीन और फाइबर की कमी नहीं होती| यह शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखता है और डायबिटीज से बचाता है|