सारा नहीं बल्कि इस लड़की ने किया कार्तिक आर्यन को प्रपोज, शरमाते हुए कहा…

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं जिनकी गर्ल्स फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। कार्तिक ने अब तक कई ऐसी फ़िल्में की हैं जो सबके दिलों पर छाप छोड़ गयी। कार्तिक की प्यार का पंचनामा और प्यार का पंचनामा 2 ने लोगों के दिलों को जीत लिया है। आम लड़कियां ही नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भी कार्तिक की दीवानी हो गयी हैं, खबरों के अनुसार एक्ट्रेस सारा अली खान कार्तिक को लाइक करती हैं। सारा ने कार्तिक को डेट करने की इच्छा जाहिर की थी जिसके बाद उन्हें कई जगह साथ भी देखा गया।
इस लड़की ने कार्तिक को किया था प्रपोज
कुछ दिनों पहले कार्तिक आर्यन के घर में सामने फैन्स का ताँता लगा, कार्तिक भी घर से बाहर आये और सबसे मुलाकात की तभी एक लड़की ने कार्तिक को घुटने पर बैठकर प्रपोज किया और उनसे अपे प्यार का इजहार किया। लड़की के इस रोमांटिक अंदाज़ को देखकर कार्तिक थोड़े शर्मा गए।
शरमाते हुए कहा…
लड़की के इस अंदाज़ को देखकर कार्तिक थोडा शर्मा गए और सबसे पहले उस लड़की को खड़े होने को कहा और उसका धन्यवाद किया। कार्तिक ने सभी के साथ सेल्फी भी ली और कुछ देर उनसे बाते भी की। यह तस्वीरें काफी दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

maalaxmi