सेब की चटनी बनाने की आसान विधि

कहते हैं कि एक सेब प्रतिदिन खाए और डॉक्टर को दूर भगाएँ, क्योंकि सेब के नियमित सेवन से आप हमेशा स्वास्थ्य रहते हैं। अगर कोई सेब के गुणों को जानने के बाद भी सेब को खाना पसंद न करे तो ऐसे लोगों के लिए आज हम आपको सेब की चटनी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ताकि जब भी वो चाट या पकौड़ा खाए तो सेब की चटनी के साथ खाए। सेब की चटनी खाने में इतनी स्वादिष्ट होती है कि आप इसे बस खाते जायेंगे। तो देर किस बात की है जल्दी से सेब की चटनी को बनाना सीख लें।

आवश्यक सामग्री

  • टमाटर – 250 ग्राम
  • सेब – 1
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
  • लालमिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • गरम मसाला – 1 चुटकी
  • चीनी – 2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • सफेद सिरका – 1 चम्मच

सेब की चटनी बनाने का तरीका

  • टमाटर और सेब को पानी से धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • एक बर्तन को गैसचूल्हे पर चढ़ाएं।
  •  इस बर्तन में आधा गिलास पानी, अदरक, कटे हुए टमाटर और सेब डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
  •  फिर गैस बर्नर बंद करके इस मिश्रण को ठंडा कर लें।
  • इस मिश्रण को मिक्सर जार में डालकर ब्लंड कर लें।
  • एक पैन में गरम तेल में टमाटर और सेब का मिश्रण, लालमिर्च पाउडर, गरम मसाला, चीनी और नमक डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • जब यह पक जाए तब अंत में चटनी में सफेद सिरका मिलाएं और गैस बर्नर बंद कर दें।
  • स्वादिष्ट एप्पल चटनी को स्नैक्स के साथ सर्व करें।

maalaxmi