हवा, पानी, जमीन…भारतीय सेना की ताकत के सामने कहां टिकता है पाकिस्तान

[ad_1]

आज पूरा देश सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces Flag Day) मना रहा है। हमारे जांबाज सैनिकों के कल्याण के लिए लोगों से उनकी इच्छानुसार फंड जुटाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। आज इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं देश की सेनाओं की ताकत के बारे में। आगे की स्लाइड्स में जानें कि हमारा देश और हमारे सैनिकों की ताकत पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से कितनी ज्यादा है। ये बातें आपको गर्व महसूस कराएंगी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान भी ये बात मान चुका है कि अगर भारत के साथ युद्ध हुआ तो वह हार जाएगा। पाक पीएम इमरान खान ने कुछ महीने पहले में एक इंटरव्यू में सांकेतिक रूप से ये बात स्वीकार की थी कि भारत-पाक के बीच पारंपरिक युद्ध में पाकिस्तान हार सकता है। आखिर पाकिस्तान को ऐसा क्यों महसूस हुआ? पढ़ें आगे की स्लाइड्स..

आर्थिक स्थिति खराब, फिर भी हथियारों पर भारत से ज्यादा खर्च

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रेटेजिक स्टडीज (IISS) के अनुसार, भारत ने 2018 में सेना को 4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे। ये बजट देश की जीडीपी का 2.1 फीसदी है। जबकि उसी साल पाकिस्तान ने अपनी सेना को 1.26 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये (करीब 65 हजार करोड़ भारतीय रुपये) आवंटित किए। यह पाकिस्तान की जीडीपी का करीब 3.6 फीसदी है। 

यानी अपने देश की जीडीपी का भारत से भी ज्यादा हिस्सा पाकिस्तान हथियारों पर खर्च कर रहा है। जबकि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान सरकार के कुल खर्चे में से करीब 50 फीसदी हिस्सा सेना और कर्जों को चुकाने में जाता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के विदेशी मुद्र भंडार में करीब 57,700 करोड़ रुपये ही बचे हैं। इसे कर्ज देने वाले अंतरराष्ट्रीय बैंकों ने पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने रक्षा खर्चों में कटौती करे।

किसके पास कितनी सेना?

  भारत    पाकिस्तान
सक्रिय सैनिक 13.62 लाख    6.54 लाख
कॉम्बैट टैंक 4184 2200
हथियारों से लैस गाड़ियां 2815  3665
तोप  4260 1655
रॉकेट लॉन्चर्स  266  150

हवा में कौन कितना ताकतवर?

  भारत  पाकिस्तान
कुल एयरक्राफ्ट  2082   1342
लड़ाकू विमान 520  348
हमलावर विमान 694 438
ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट 248  51
ट्रेनर एयरक्राफ्ट 364  499
कुल हेलीकॉप्टर 692   322
लड़ाकू हेलीकॉप्टर 17   55


हालांकि भारत के मिग-21 विमान अब रिटायर होने वाले हैं। लेकिन अपाचे हेलीकॉप्टर और राफेल के शामिल होने से भारत की हवाई ताकत फिर से बढ़ गई है।

पानी में किसकी कितनी ताकत?

  भारत  पाकिस्तान
कुल नेवल असेट  295  197
एयरक्राफ्ट कैरियर 1 0
फ्रिगेट्स 13 09
डिस्ट्रॉयर 11 0
कॉरवेट्स  22 0
पनडुब्बी 16 05
निगरानी नौका  139 11
बारूदी सुरंग नाशक 1 3

परमाणु ताकत में कौन आगे?

  • भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के पास ऐसी बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, जो परमाणु हमला कर सकती हैं। 
  • भारत के पास 9 तरह की मिसाइलें हैं। इनमें से एक अग्नि-3 (Agni – 3) है। इसकी मारक क्षमता 3000 किमी से लेकर 5000 किमी तक है। इसके अलावा भारत के पास सुपर सोनिक मिसाइल ब्रह्मोस, पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइलों की सीरीज समेत मिसाइलें हैं जो परमाणु हमला करने की क्षमता रखती हैं।
  • वहीं, पाकिस्तान की मिसाइलों की क्षमता 2000 किमी तक है।
  • भारत के पास 130-140 परमाणु बम हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 140-150 हैं।
  • अब तक भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की ऐसी स्थिती पैदा नहीं हुई है कि बात परमाणु हमले तक आ जाए। फिर भी हम आपको बता रहे हैं कि ऐसी स्थिति में क्या हो सकता है? विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान की तुलना में भारत के पास परमाणु बम कम जरूर हैं। लेकिन ये ताकतवर हैं। इन परमाणु मिसाइलों की तकत इतनी है कि ये पाकिस्तान के हर कोने को मिटा सकते हैं। जबकि पाकिस्तान के हमले से भारत का एक राज्य प्रभावित होगा।
     
  • लेकिन भारत हो या पाकिस्तान, दोनों देशों के पास परमाणु बमों की संख्या है तबाही मचाने के लिए काफी है। अगर परमाणु युद्ध होता है तो महज एक हफ्ते में करीब 2 करोड़ लोग मारे जाएंगे। इन हमलों से दुनिया की आधी ओजोन परत तक बर्बाद हो सकती है। सिर्फ भारत, पाकिस्तान ही नहीं, कई अन्य देशों पर भी इसका असर पड़ेगा। इन परमाणु हमलों से इतना रेडिएशन फैल सकता है जिसके असर को सालों तक खत्म नहीं किया जा सकेगा।

maalaxmi