इस वजह से सोनम कपूर की शादी में शामिल नहीं होंगी दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी में जहां एक ओर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे जैसे करीना कपूर खान, करण जौहर, करिश्मा कपूर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, एश्वर्या राय बच्चन सभी शामिल होंगे। वहीं खबर है कि दीपिका पादुकोण इस शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी।
अमेरिका में बिजी रहेंगी दीपिका
दरअसल, सोनम की शादी के वक्त दीपिका न्यूयॉर्क में मौजूद रहेंगी। फिलहाल अभी भी दीपिका वहीं हैं। बताया जा रहा है कि टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में नाम आने के बाद वो अमेरिका में कई कार्यक्रमों में बिजी रहेंगी।
दीपिका 7 मई को टाइम मैगजीन के कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी। इसके बाद दीपिका पादुकोण न्यूयॉर्क से कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए फ्रांस जाएंगी। ये कार्यक्रम 8 मई से 19 मई तक चलेगा। इन सभी इवेंट्स के बाद ही दीपिका मुंबई वापस आएंगी। जहां तक सोनम कपूर की शादी की डेट की बात है तो वो इसी दौरान यानी 8 मई को है।

maalaxmi