दांतों को सदा के लिए मजबूत रखने के तरीके..

दांत हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। बिना दांत के हम कोई भी खाने वाला पदार्थ अच्छी तरह से पचा नहीं सकते। यह भी कहा जाता है कि अगर दांत गए तो आपका स्वाद भी साथ में ही जाता है। हम आपको यह बताएंगे कि आप लंबे समय तक अपने दांतो को कैसे तंदुरुस्त रख सकते हो।

पहला उपाय

कुछ भी खाने पीने के कुछ देर बाद दांतों को अच्छी तरह से साफ करना न भूलें। ऐसा करने से दांतों में फंसी खाद्य वस्तुएं निकल जाएंगी। साथ ही कैफीन उत्पाद, जैसे कॉफी और चाय आदि का सेवन कम करें क्योंकि इससे दांत पीले हो जाते हैं।

दूसरा उपाय

अगर आपको सफेद और मजबूत दांत चाहिए, तो इसके लिए अपने दांतों की दिन में दो बार नींबू के रस की मालिश करें। इसके लिए थोड़े से सरसों के तेल और नमक में नींबू का रस मिलाकर 3-5 मिनट तक दांतो को साफ करें। इसके बाद ब्रश कर लें। दांत तथा मसूड़ें, दोनों मजबूत हो जाएंगे।

तीसरा उपाय

दिन में दो बार ब्रश करना, दांतों को मजबूत और सफेद बनाने के लिए सबसे जरूरी और आसान उपाय है। इसके सुबह सोकर उठने के बाद और रात को सोने से पहले, रोजाना सही तरीके से दांत साफ करें। फिर देखें कि आपके दांत कैसे मजबूत होकर मोतियों की तरह चमकते है।

चौथा उपाय

दूध में विटामिन डी और कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है जो दांतों को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक होती है। लेकिन रात को सोने से एक घंटा पहले दूध न पिएं। इससे दांतों में कैविटी हो सकती हैं।

पांचवां उपाय

सब्जियों में पाया जाने वाला फाइबर मुंह में एसिडिक लेवल को कम कर देता है और जब एसिड कम बनेगा तो दांतों को नुकसान भी कम होगा। इस तरह सब्जियां दांतों को मजबूत और सफेद बनाने में मददगार होती है। सब्जियां में ब्रोक्ली और मशरूम का सेवन दांतों के लिए खासतौर से फायदा करती हैं।

छठा उपाय

स्ट्रॉबेरी, नींबू और संतरा आदि फलों में सिट्रिक एसिड होने के कारण इसे प्राकृतिक वाइटनिंग एजेंट माना जाता हैं। जो मसूड़ों को साफ करके मुंह की बदबू को रोकता है। रोजाना भोजन के बाद एक हफ्ते तक संतरा खाने से दांतों में मजबूती आती हैं।

सातवां उपाय

सेब को छिलके समेत खाने से अधिक लार निर्मित होती है। जिससे दांतों को सुरक्षा और मजबूती मिलती है। साथ ही सेब में पाया जाने वाला खटास दांतों की रक्षा करता है।

आठवां उपाय

बेकिंग सोडा दांतों को चमकाने का प्राकृतिक उपाय है। यह एक प्रकार का ब्लीच होता है, जो दांतों को आसानी से साफ कर देता है। दांतों को बेकिंग सोड़ा के साथ 4-5 मिनट एक सप्ताह तक रेगुलर साफ करने से दांतों की चमक बढ़ जाती हैं।

maalaxmi