भूलकर भी न खाएं शनिवार के दिन यह 3 चीजें

शनिवार का दिन कर्मफल दाता शनि को अर्पित होता है। यानि की अच्छे कर्म करने वालों को अच्छा फल और बुरे कर्म करने वालों को बुरा फल मिलता हैं। जन्म से ही  कुछ ग्रह नक्षत्र होते है  जो  कुंडली पर असर डालते है अगर आपकी कुडली में शनि को लेकर कोई दोष है तो उन उपायो को दूर करने के ज्योतिष कुछ उपायों बताते है। अगर आपकी कुंडली में शनिदोष है तो उस व्यक्ति को शनिवार के दिन भूलकर भी ऐसी चीजों को नहीं खाना चाहिए। जिससे शनि देव आपसे रुष्ट हो जाए।

दूध या दही खान इस दिन सही नही रहता है। ऐसे में अगर आप दूध या दही खाते है तो उसे सादा ना खाकर उसमें कुछ मिलाकर खाए। इसमें हल्दी या गुड़ मिलाकर आपके लिए लाभकारी होता है।

आप अचार खाने के सेवन से बचे। दरअसल कच्चा आम खट्टा और कसैला होता है और शनि कसैली चीजों का विरोधी हैं। इस दिन लाल मिर्च खाना भी वर्जित माना गया है। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो सकते है। आप चना, उड़द और मूंग की दाल खा सकते हैं लेक‌िन संभव हो तो मसूर दाल खाने से बचें। यह मंगल से प्रभाव‌ित होता है जो शन‌ि की क्रूर नजर को बढ़ाने का काम करता है। जो आपके लिए लाभकारी नही है।

इस दिन एल्कोहाल का सेवन करना भी वर्जित माना गया है। मद‌िरा पीने से कुंडली में शुभ शन‌ि होने पर भी शन‌ि का शुभ फल नहीं म‌िल पाता है। और आप किसी दुर्घटना का शिकार बन सकते है।

maalaxmi