06 नवंबर 2018 : जानिए आपकी राशिफल में आपके सितारे क्या कहते हैं

मेष

आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा। आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार ही होगा। आपको लगेगा कि ये सब आपकी मेहनत से ना हो कर आपके सौभाग्य की वजह से हो रहा है। इस समय का पूरा लाभ उठाएं।
वृषभ

आप ऐसी स्थिति में हैं कि आपको कई अधिकार और सत्ता मिलेंगे। इससे आपको बहुत खुशी होगी लेकिन ध्यान रहे कि इन अधिकारों के साथ आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। सत्ता और अहं के बीच ज्यादा दूरी नहीं होती इसलिए ध्यान रखें कि आप कहीं अपनी सत्ता का गलत इस्तेमाल ना करें। जो आपको कड़ी मेहनत के बाद मिला है उसे खो ना बैठें।
मिथुन

आज आप ज्ञान की ओर खुद को आकर्षित कर पाएंगे। एक अच्छे विषय की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। इस तरह अलग- अलग विषयों पर अपना ज्ञान बढ़ाने से आपको लाभ होगा।
कर्क

अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। आपकी इन खूबियों का जादुई असर होगा व सारी परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि इसी से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकेंगी।
सिंह

कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति शायद आपको गलत समझ ले। सावधान रहें और सही तरीके से अपनी बात उनको समझाने का प्रयास करें। अगर यह व्यक्ति व्यावसायिक या व्यक्तिगत रूप से आपका प्रिय है तो आपको पूरी कोशिश करनी चाहिए कि आप उनसे झगड़ा ना करें। झगड़े से भविष्य मे परेशानी ही होगी।
कन्या

आज आपको थोड़ा बुरा लगेगा क्योंकि आप अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा पर नहीं जा पाएंगे। अगर आप जाएंगे भी तो आपके मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। लेकिन आप इन छोटी-मोटी मुश्किलों को आसानी से सुलझा लेंगे।
तुला

आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। अगर आपके दोस्त या परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो ये खुशखबरी उनकी तरफ से आ सकती है। आज वो दिन है, जब कि आपको किसी विदेश यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। और ये विदेश यात्रा आपको बहुत सी मीठी यादें देगी।
वृश्चिक

आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान ज्यादा रहेगा। आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को जान पाएंगे। आज आप अपने भीतर झांकना चाहेंगे और इसके लिए ये समय बिल्कुल सही है। इस राह पर चलने से आपको सुख-शांति मिलेगी।
धनु

आज आप इस स्थिति में होंगे कि अपने जरूरतमंद दोस्त की बात सुन कर उसकी मदद कर सकें। आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। आज आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी और भविष्य में वो भी आपकी मदद को तैयार रहेगा।
मकर

आज बिना किसी कारण आपके दिल में उदासी छाई रहेगी। लेकिन आप चिंता ना करें ये उदासी जल्दी ही खत्म भी हो जाएगी। इस समय आप बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लेकिन जल्दी ही आप अपनी जिंदगी में सुरक्षा और स्थिरता पाएंगे। ये डर जिंदगी की राह में छोटे-मोटे गढ़्ढ़ों जैसा ही है।
कुंभ

आज आप बहुत खुश रहेंगे, आपकी खुशियों में कोई बाधा नहीं आएगी। शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा, इससे आपके सहकर्मी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आपको इस समय का पूरा फायदा उठाते हुए अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर लेना चाहिए।
मीन

आज आपको हैरानी होगी कि आपने उस समस्या को सुलझा लिया जिसे कोई भी नहीं सुलझा पा रहा था। ये समस्या वो भी हो सकती है जो आपकी जान पहचान के लोगों के बीच चल रही थी। अपने आप को इस काम के लिए सराहें और अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करें।

maalaxmi