15 मई, 2018 राशिफल जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष

आज आपके पास जितने भी संसाधन हैं उनका प्रयोग समाज के कल्याण में करें साथ ही अपनों को खुश करने का भी प्रयास करें। आज आप कुछ दान करेंगे या फिर अपने साथी के लिए कोई उपहार खरीदेंगे। किसी ना किसी तरह आपके संसाधनों से किसी ना किसी को तो लाभ होगा ही।
वृषभ

आज आप अपने परिवार की किसी समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे। दूसरे लोग फैसले के लिए आपकी कुशलता व योग्यता पर निर्भर कर रहे हैं। सभी आप पर ही निर्भर हैं, शायद इस बात से आपको कुछ अजीब सा लगे। लेकिन फिर भी उनकी समस्या को सुलझाने का पूरा प्रयास करें। आपकी सहायता को बहुत सराहा जाएगा।
मिथुन

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर में इतने झगड़े क्यों होते हैं। शायद आपको ही अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। अगर आप और सकारात्मक और सहनशक्ति वाले व्यक्ति बन जाएं तो आप अपने घर में खुशनुमा माहौल पैदा कर पाएंगे। याद रहे गलती हर इन्सान से होती है, कोई भी सम्पूर्ण नहीं होता। अपने परिजनों के साथ इज्जत से पेश आएं परिणामस्वरूप वो भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे।
कर्क

आज आपके घर पर समुद्र पार से मेहमानों के आने की प्रबल संभावना है। इससे आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। अगर आप काम में व्यस्त भी हैं तो भी समय निकाल कर उनके साथ का आनंद लें। आपके दोस्तों का साथ आपको बहुत खुशियां देगा।
सिंह

आज आप घर में ही खुशी भरा दिन गुजारेंगे। खुशी के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप कहीं बाहर पैसा खर्च करके ही मजा लें। कभी-कभी जिंदगी में छोटी-छोटी चीजें भी बहुत खुशी देती हैं। अपनों के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करें, ये पल आपको बहुत खुशी देंगे।
कन्या

लंबे समय से लटका हुआ कोई कानूनी मुद्दा आज आपके हक में रहेगा। ये मुद्दा आपको बहुत परेशान कर रहा था । अब आपकी सारी परेशानियां हल हो जाएंगी और जिन्दगी सामान्य रूप से चलने लगेगी। अब आप मानसिक व भावनात्मक रूप से आगे बढ़ सकते हैं।
तुला

आज आप अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। उनकी मदद और प्यार के कारण आप उनके प्रति आभारी होंगे। ध्यान रहे कि आप अपनों को उनके प्यार और मदद के लिए धन्यवाद देना ना भूलें चाहे वो मदद छोटी हो या बड़ी।
वृश्चिक

आज आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी होगी। आज लिए गए निर्णय का असर आपके भविष्य पर पड़ेगा इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छी तरह सोच लें। जरूरत पड़े तो आप अपने परिजनों की मदद भी ले सकते हैं। वैसे आप खुद ही सही निर्णय ले पाने में सक्षम हैं।
धनु

जो लोग परीक्षा देने की तैयारी में हैं आज का दिन उनके लिए तनावपूर्ण हो सकता है। शायद आपका मन पढ़ाई में ना लगे लेकिन आपको पूरा मन लगा कर पढ़ाई करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी भी नकारात्मकता को अपने मन में ना आने दें वरना आप कुछ गलती कर बैठेंगे। अपने आप से कहें कि आप ये कर सकते हैं और फिर देखिये आप सब कुछ कर पाएंगे।
मकर

आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए बहुत अच्छा है। अपनी सारी परेशानियों को भूल कर मजा करें। आज आप अपने सभी विचारों को खुल कर व्यक्त कर सकते हैं। अच्छा होगा कि इस मौके का लाभ उठा कर आप खुद को तरो ताजा कर लें।
कुंभ

छोटी-छोटी बातों पर आज आपकी अपने परिजनों से अनबन हो सकती है। आज आप अपने आपको शायद अकेला सा महसूस करें। आज आप महसूस करेंगे कि आपकी रुचियां आपके परिजनों की रुचियों से बिल्कुल अलग हैं। आपके घर के बड़े- बुजुर्गों को आपकी पसंद कुछ अटपटी सी लगे लेकिन आज का दिन धैर्य रखने का है। और चाहे कुछ भी हो आपको इस बात को सराहना चाहिए कि आपके परिवार जन इतनी भिन्नता के बावजूद एक दूसरे को प्यार करते हैं।
मीन

आज का दिन खूब मजा करने का है, इसका पूरा लाभ उठाएं। इस समय आपको अपनी रोज की दिनचर्चा से छुट्टी लेनी चाहिए। आप अपने प्रियजनों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। अगर अभी आपने घूमने जाने के बारे में नहीं सोचा है तो अब सोच लें और किसी पिकनिक का आयोजन करें।

maalaxmi