मुंबई इंडियस के सामने ताबडतोड बेटिंग करने वाले अजिंक्य रहाणे की लवस्टोरी है बेहद दिलचस्प, ऐसे कपडों में पहुंच गए थे शादी करने, देखिए रहाणे और उनकी पत्नी की खूबसुरत तस्वीरें!!

मुंबई इंडियस के सामने ताबडतोड बेटिंग करने वाले अजिंक्य रहाणे की लवस्टोरी है बेहद दिलचस्प, ऐसे कपडों में पहुंच गए थे शादी करने, देखिए रहाणे और उनकी पत्नी की खूबसुरत तस्वीरें!!

आप तो जानते ही होंगे कि इन दिनों आईपीएल का सीजन जोरों शोरों से चल रहा है। आईपीएल के दुनिया की सबसे सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट लीग भी कहा जाता है। जहां सभी खिलाडी अपनी प्रतिभा के अनुसार खेल दिखाते है।

कल आईपीएल 2023 का 13वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियस के बीच खेला गया। जहां चेन्नई के अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन पारी खेलकर मुंबई को हरा दिया।

देखा जाए तो अजिंक्य रहाणे अपने निजी जीवन को लेकर भी खास चर्चा में रहते है। वे अपनी पत्नी को मोटिवेटर मानते है। वहीं उनकी शादी भी काफी फिल्मी ढंग से जुडी हुई है।

बता दें कि अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर एक ही स्कूल में पढ़ते थ। वहीं, दोनों में दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। दोनों के घर पास में ही थे कई मुलाकातों के बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और फिर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

आप को बता दें कि अजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका धोपावकर सिंपल लाइफ जीना पसंद करती हैं। वह सोशल मीडिया पर ज्यादा ऐक्टिव नहीं रहती हैं।

अजिंक्य रहाणे ने 26 सितंबर, 2014 को राधिका धोपावकर से शादी की थी, जिनसे वे बचपन से प्यार करते थे।

अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं और आज तक ये कपल बिना लड़ाई झगड़े के रह रहा है।

राधिका का परिवार मूल रूप से पुणे का रहने वाला है। दोनों ने शादी करने के लिए परिवारों की सहमति लेने के बाद अरेंज मैरिज की थी।

एक शो में रहाणे ने बताया था कि वह शादी करने टी-शर्ट और जींस पहनकर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ राधिका के घर पहुंच गए थे, क्योंकि उन्हें कपड़े खरीदने का वक्त नहीं मिला था।

navneet