शादीशुदा महिला के प्यार में पड़े अनिल कुंबले, कोर्ट तक गए, दिलचस्प है अनिल कुंबले की जिंदगी!!

आप को बता दें कि क्रिकेट के मैदान में फिरकी से दुनियाभर के बल्लेबाजों को घूमाने वाले महान स्पिनर अनिल कुंबले को प्रेमकहानी में काफी समस्याओं का सामना करना पडा था। अनिल कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में 619 और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 900 से अधिक विकेट चटकाए है।
आप को जानकारी के लिए बता दें कि टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में दस से ज्यादा खिलाडीयों को आउट करने वाले अनिल कुंबले जब प्यार में पडे, उस समय वे एक सफल क्रिकेटर थे। उस दौरान उनकी मुलाकात एक चेतना नामक महिला से हुई थी।
अनिल कुंबले जब चेतना से मिले तब दोनों की जिंदगी अलग अलग तरीके से आगे बढ रही थी। कुंबले एक तरफ जहां शौहरत पा रहे थे। वहीं चेतना पारिवारिक जीवन में संघर्ष कर रही थी।
अनिल कुंबले चेतना से प्रेम करने लगे थे औऱ उनसे शादी करने के बारे में सोच रहे थे। लेकिन चेतना शादीशुदा जिंदगी को लेकर परेशान थी और दूसरी बार प्यार के बारे में सोच भी नहीं रही थी।
चेतना पेशे से एक ट्रावेल एजेंट थी। वे पहले विवाह के रिश्ते में संघर्ष कर रही थी। इसी कारण से प्रेम के रिश्ते से चेतना का भरोसा उठ गया था। कुंबले और चेतना के बीच मुलाकातों का दौर बढ गया और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे।
धीरे-धीरे कुंबले ने चेतना का दिल जीत लिया और उन्हें अहसास दिलाया की वे हमेंशा उनके साथ रहेंगे। इसके बावजूद कुंबले के लिए एक बेटी की मां चेतना से शादी करना आसान नहीं था और इन सब के लिए उन्हें कानूनी पेच में भी फंसना था।
लेकिन सभी परेशानी के बावजूद 1999 में चेतना ने अपने पहले पति से तलाक लिया और इसी साल वो अनिल कुंबले के साथ बंधन में बंध गई। कुंबले ने चेतना के पहले पति से हुई बेटी को भी पिता के रुप में अपना नाम दिया।
इसके लिए उन्होंने एक काफी लंबी कानूनी लडाई लडी। आज बेटी दोनों के साथ है और दो बच्चे और भी है। अनिल कुंबले को वाइल्ड लाइफ फॉटोग्राफी काफी पसंद है।
वे वाइल्ड फोटोग्राफी करने के बाद तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर करते है। वे भारतीय टीम के कोच भी रहे है, लेकिन विराट कोहली के साथ मतभेदों की वजह से उन्होंने ये पद छोड दिया।