सलमान खान की भाभी से पहले उनकी बहन को डेट कर रहे थे अर्जुन कपूर, सामने आईं पर्सनल तस्वीरें

अर्जुन कपूर ने कम समय में बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक खास पहचान और जगह बनाई है। हालांकि इसके लिए उन्होंने काफी ज्यादा मेहनत की है। इसके लिए बॉलिवुड के भाईजान सलमान खान ने उनकी काफी मदद की। इसमें कोई शक नहीं सलमान खान ने जिस किसी पर अपना हाथ रख दिया, उसकी किस्मत बदल जाती है।
ऐसा ही कुछ अर्जुन कपूर के साथ हुआ। अर्जुन कपूर किसी समय पर शरीर से काफी भरी थे। लेकिन सलमान खान ने उनको टिप्स दिए। सभी जानते हैं कि सलमान खान की दुश्मनी भी बहुत भारी पड़ती है।
सलमान खान से बॉलीवुड में कोई भी टकराने की हिम्मत नहीं करता। लेकिन अर्जुन कपूर इकलौते ऐसे बॉलीबुड स्टार हैं, जिन्होंने सलमान खान की दुश्मनी की परवाह ना करते हुए उनकी बहन से प्यार किया।
अर्जुन कपूर और अर्पिता ने लगभग 2 साल डेट एक दूसरे को डेट किया। 2 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। हांलांकि अर्जुन कपूर ने इस बात को भी स्वीकार किया था कि वह सलमान भाईजान से डरते थे।