विनी रमन के प्यार में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हुए थे ‘क्लीन बोल्ड’, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी, देखिए तस्वीरें!!

विनी रमन के प्यार में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हुए थे ‘क्लीन बोल्ड’, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी, देखिए तस्वीरें!!

आप को बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के तेजतर्रार ऑलराउंडर क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने 25 मार्च 2022 को एक निजी समारोह में भारतीय मूल की अपनी लंबे समय की प्रेमिका विनी रमन से शादी कर ली है। इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले क्रिकेटर पिछले पांच सालों से विनी रमन को डेट कर रहे थे।

हालांकि, दोनों ने शादी ईसाई धर्म के अनुसार शादी तो पहले ही कर ली थी। लेकिन इस बार तमिल रीति रिवाज से की है। आइए जानें कौन हैं क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी भारतीय मूल की महिला विनी रमन।

तमिल परिवार के दामाद बने क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल

बता दें कि क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन एक भारतीय मूल की महिला हैं, उनका जन्म एक तमिल परिवार में हुआ है। इसलिए ग्लेन मैक्सवेल के साथ विनी रमन ने तमिल रीति रिवाज से शादी की है।

शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने मार्च 2020 में एक-दूसरे से सगाई कर ली थी। कोविड-महामारी के कारण उनकी शादी एक या दो बार स्थगित हुई थी। अब जब दोनों ने आखिरकार शादी की है।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं विनी रमन

ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण वहीं हुआ। यहीं से रमन ने चिकित्सा विज्ञान में अपनी शिक्षा पूरी की और फार्मासिस्ट बन गईं।

विनी रमन ने विक्टोरिया के मेंटोन गर्ल्स सेकेंडरी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। विनी रमन अपने परिवार के बहुत करीब हैं और अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी भतीजी के साथ क्यूट पल पोस्ट करती रहती हैं।

2019 में क्रिकेट अवार्ड्स में मैक्सवेल के साथ दिखी थीं विनी

बता दें कि 2019 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अवार्ड फंक्शन में ग्लेन मैक्सवेल अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ पहुंचे थे। जिसके बाद विनी रमन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं। 2020 के भी क्रिकेट अवार्ड्स में ग्लेन मैक्सवेल विनी को साथ ले गए थे।

तमिल में छपा था मैक्सवेल की शादी का कार्ड

इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन के शादी का कार्ड इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था। नेटिजन्स यह देखकर चौंक गए थे कि शादी का निमंत्रण वास्तव में तमिल में छपा था।

शादी कार्ड अंग्रेजी और तमिल भाषा दोनों में छपा था। विनी को तैराकी करना, ट्रैवल करना और स्टेडियम से मैच देखना बहुत पसंद है।

navneet