किसी विदेश नहीं बल्कि हमारे बिहार में ही बनकर तैयार हुआ ग्लास ब्रिज मात्र 200 रूपए विजिट चार्ज, देखें खूबसूरत तस्वीरें..

बिहार में नालन्दा जिले के अंतर्राष्ट्रीय टूरिस्ट स्पॉट राजगीर (Rajgir) में पूर्वोत्तर भारत का पहला ग्लास का ब्रिज बनकर तैयार होगया है जो पर्यटकों के बीच काफी आकर्षक का केंद्र भी बन रहा है। राजगीर में कांच से बने इस पुल से नीचे की ओर देखने पर ऊंचाई से ऐसा लगता है जैसे हम आसमान में है और हमारे नीचे कोई जमीन भी नहीं है, यह देखकर ऐसा लगता है कि अब नीचे गिर जाएंगे। राजगीर का ग्लास का ब्रिज चीन के हांगझोऊ (Hangzhou China Glass Bridge) के फ्रेम पर ही बनाया गया है। दुनिया में कुछ गिनी-चुनी जगहों पर ही इतने बड़े ग्लास के ब्रिज बने हुए हैं।
बिहार के नालंदा जिले के राजगीर का ग्लास ब्रिज (Rajgir Glass Bridge) भारत का दूसरा ग्लास ब्रिज है। यहां जाकर आपको एकदम विदेश की तरह हि फील आयेगा। कांच का ये ब्रिज 200 फीट ऊंचा है. और 6 फीट इसकी चौड़ाई है। ग्लास ब्रिज बहुत मजबूती से बना है इसीलिए ग्लास का ब्रिज होने के बावजूद इस पुल पर 40 लोग एक साथ जा सकते हैं।
विदेशों की तरह खूबसूरत यह जगह घूमने के लिए आपको मात्र 200 रुपये तक खर्च करने होंगे। ग्लास ब्रिज (Glass Bridge) जाने के लिए एंट्री फीस 50 रुपये ही है जबकि इस पुल पर घूमने के लिए आपको कुल 150 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।राजगीर ग्लास के ब्रिज पर जाने के लिए आप Rajgirzoosafari.in पर विजिट करके टिकट बुक कर सकते हैं। राजगीर तक पहुंचना काफी आसान है, आप पटना (Patna) से टैक्सी या बस के जरिए भी राजगीर पहुंच कर ग्लास ब्रिज की सैर कर सकते हैं।