तेरी बीवी मेरी, मेरी बीबी तेरी… आपस में बीबियां हुई एक्सचेंज, बच्चे भी बट गए.. बिहार की इस लव स्टोरी के आगे बॉलिवुड भी हुआ फेल!

बिहार के खगड़िया जिले में 2 शादीशुदा महिलाओं को एक-दूसरे के पति से प्यार होने और बाद में उन्हीं से शादी कर लेने की अनोखी खबर सामने आई है। इसी के चलते दोनों पति भी अपनी-अपनी पत्नियां एक्सचेंज करने को तैयार हो गए। पति और पत्नियों की अदला-बदली के चक्कर में एक दूसरे के बच्चे भी एक्सचेंज हुए हैं। इनमें से एक शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। फिलहाल अब दोनों प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ ख़ुशी से रह रहे हैं।
मीडिया खबरों के अनुसार मामला खगड़िया के चौथम थानाक्षेत्र का है। यहाँ के हरदिया गाँव के निवासी नीरज कुमार और पसराहा गाँव की रहने वाली रूबी देवी साल 2009 में दोनो शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद दोनों को 4 बच्चो के माता पिता बने। इस बीच रूबी को अपने ही मायके में रहने वाले मुकेश कुमार पर दिल आ गया। मुकेश कुमार पहले से शादीशुदा था और संजोग से उसकी भी बीवी का नाम रूबी देवी था। मुकेश के दो बच्चे हैं। मौक़ा देख कर नीरज कुमार की पत्नी रूबी अपने प्रेमी के साथ 6 फरवरी 2022 को भाग गईं।
नीरज की पत्नी 4 में से 3 बच्चे भी अपने साथ लें गईं। इसमें 2 बेटे और 1 बेटी थी। बची एक बेटी को नीरज के ही पास छोड़ गई। इस भागम भागी में इस तरफ रूबी के पति नीरज और दूसरी तरफ मुकेश की पत्नी रूबी अकेले रह गए। कुछ समय बिता तो नीरज ने मुकेश की पत्नी रूबी का नंबर पाया और उनसे बात करना शुरु करदी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। 11 फरवरी 2023 को नीरज भी मुकेश की पत्नी रूबी को ले कर भाग गया और 18 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। नीरज भी अपनी 1 बेटी के साथ मुकेश के दोनों बच्चों को स्वीकार कर लिया। फ़िलहाल दोनों प्रेमी जोड़े मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में आराम से रह रहे हैं।