67 वर्ष के बिल गेट्स दिल दे बैठे हैं इस खुबसूरत महिला को..

दुनिया भर में कौन है जो बिल गेट्स नहीं जानता। माइक्रोसॉफ्ट के ओनर बिल गेट्स अपने पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इस बार अपने रिलेशनशिप को लेकर फिर से एक बार सुर्खियों में हैं। 67 वर्षीय बिल गेट्स 60 साल की पाउला हार्ड के साथ रिलेशनशिप में है। पाउला हर्ड गेट्स आईटी कंपनी ओरेकल के पूर्व सीईओ मार्क हर्ड की विधवा हैं, जिन्हे बिलगेट्स डेट कर रहे हैं।
पाउला हर्ड एक इवेंट प्लानर के रूप में काम करती हैं। वह नेशनल कैश रजिस्टर नाम की कंपनी में काम करती हैं। उनकी 2 बेटियां, कैथरीन और कैली हैं। मार्क हर्ड ने उनके लिए करीब 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़ी थी। पाउला ने टेक्सास यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है।
टेनिस के दीवाने गेट्स और पाउला को पिछले महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन में साथ देखा गया था। दोनों मार्च 2022 में इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के डब्ल्यूटीए सेमीफाइनल मैच में भी साथ बैठे दिखाई दीए थे। बताया जा रहा है कि गेट्स और पाउला पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। पाउला पिछले महीने सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज और गेट्स की मुलाकात के दौरान भी मौजूद थीं।